-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Param Sundari First Song Pardesiya Out Siddharth Malhotra Janhvi Kapoor Romantic Track
परम सुंदरी के परदेसिया सॉन्ग में रोमांस करते नजर आए सिद्धार्थ-जाह्नवी
- Written By: अनिल सिंह
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म Param Sundari 29 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ है, जिसमें सिद्धार्थ और जाह्नवी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

‘परम सुंदरी’ का पहला गाना ‘परदेसिया’ हुआ रिलीज, सोनू निगम की आवाज में प्यार का नया एहसास
Param Sundari First Song Pardesiya Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की बहुचर्चित फिल्म परम सुंदरी दो अलग-अलग कल्चर (नार्थ और साऊथ) पर आधारित है। फिल्म 25 जुलाई को सरजमीन और सन ऑफ सरदार 2 के साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन सैयारा फिल्म की आंधी की वजह से सन ऑफ सरदार 2 और परम सुंदरी के रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया। सन ऑफ सरदार 2, 1 अगस्त को रिलीज हो रही है। तो वहीं परम सुंदरी 29 अगस्त को रिलीज होगी। परम सुंदरी का पहला गाना परदेसिया रिलीज हुआ है। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर का रोमांटिक अंदाज दिखाई दे रहे हैं। सोनू निगम की आवाज को दर्शक पसंद कर रहे हैं।
मड्डॉक फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड लव स्टोरी ‘परम सुंदरी’ का पहला गाना ‘परदेसिया’ रिलीज हुआ है, सोनू निगम की आवाज प्यार का नया एहसास जगा रही है। जाह्नवी और सिद्धार्थ की जोड़ी को भी लोग पसंद कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
ये भी पढ़ें- यूट्यूब पर अन्य OTT से ज्यादा कमाएगी सितारे जमीन पर, क्या है पे पर व्यू मॉडल
मड्डॉक फिल्म्स ने पूरा किया वादा
मड्डॉक फिल्म्स ने दावा किया है, आपने मांगा और मड्डॉक फिल्म्स ने दिया। दिनेश विजन और मड्डॉक फिल्म्स की अब तक की सबसे बड़ी प्रेम कहानी ‘परम सुंदरी’ का बहुप्रतीक्षित गाना ‘परदेसिया’ आखिरकार रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक गीत को आवाज दी है दिग्गज गायक सोनू निगम और कृष्णकली साहा ने, जबकि इसका संगीत दिया है लोकप्रिय जोड़ी सचिन-जिगर ने। गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य के भावपूर्ण बोलों को सजीव किया है सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री ने।
फैंस को पसंद आया नया गाना
फिल्म ‘परम सुंदरी’ का निर्देशन किया है तुषार जलोटा ने और यह गाना एक क्लासिक प्रेम गीत के रूप में दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है। सोशल मीडिया पर इसकी झलक भर से ही फैन्स झूम उठे हैं और गाने को “लव बैलेड ऑफ द ईयर” कहा जा रहा है। ‘परदेसिया’ 29 अगस्त, 2025 को सभी म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
दो अलग-अलग समुदायो से आये जोड़े की प्रेम कहानी
फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे दो अलग-अलग समुदाय से आए मुख्य किरदार अपने जीवन में चुनौतियों का सामना करती है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते हैं। फिल्म में संगीत और नृत्य का भी महत्वपूर्ण स्थान है। परम सुंदरी एक भावनात्मक और प्रेरणादायक फिल्म है, जो दर्शकों को प्यार, परिवार और पहचान के महत्व के बारे में सोचने पर मजबूर करती है। फिल्म की कहानी और निर्देशन को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इस कहानी को कैसे पेश करती है।
Param sundari first song pardesiya out siddharth malhotra janhvi kapoor romantic track
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












