- Hindi News »
- Entertainment »
- Paparazzi Call Bharti Singh Ubli Hui Madhuri Dixit User Says Sharm Aani Chahiye
उबली हुई माधुरी दीक्षित! भारती सिंह पर पैपराजी के कमेंट पर भड़के यूजर्स, बोले- शर्म आनी चाहिए
- Written By: अनिल सिंह
Bharti Singh: भारती सिंह माधुरी दीक्षित के निशा वाले किरदार में नजर आई। पैपराजी ने उन्हें 'उबली हुई माधुरी' दीक्षित कह कर पुकारा, इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए और कहने लगे कि उन्हें शर्म आनी चाहिए।

भारती सिंह को उबली हुई माधुरी बुलाने पर पैपराजी की यूजर्स ने लगाई क्लास
Bharti Singh: भारती सिंह लाफ्टर शेफ के सेट पर नजर आई, उन्होंने माधुरी दीक्षित के निशा किरदार का लुक फॉलो किया था। फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ से माधुरी दीक्षित का निशा वाला किरदार बेहद लोकप्रिय हुआ था। भारती सिंह को निशा के किरदार में देखने के बाद वहां मौजूद पैपराजी ने उनको उबली हुई माधुरी कहकर पुकारा। पैपराजी की इस हरकत से सोशल मीडिया पर यूजर्स नाराज हो गए हैं और वह पैपराजी को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। यूजर्स ने पैपराजी के लिए कहा है कि उन्हें इस तरह का कमेंट करने से पहले शर्म नहीं आई। अपने बयान से किसी को भी अपमानित नहीं किया जाना चाहिए। भारती सिंह का स्वभाव अच्छा है उन्होंने इस पर रिएक्ट नहीं किया वरना वह इस मामले को बिगाड़ सकती थी।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारती सिंह पैपराजी के बयान को नजरअंदाज कर देती हैं, साथ ही वह उन्हीं का मजाक बनाती है कि उबले हुए नहीं फ्राई किए हुए हैं। इसके बाद उनकी बोलती बंद हो जाती है, लेकिन पैपराजी द्वारा भारती सिंह को लेकर किया गया कमेंट अपमानजनक था, वह उनके बढ़े हुए वजन की वजह से उनको लेकर इस तरह का बयान करते हुए नजर आए, यूजर्स ऐसा मान रहे हैं। भारती सिंह ने इस मजाक को अच्छे से हैंडल किया वरना कोई और होता तो इस पर बवाल कर देता।
सम्बंधित ख़बरें
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम मिली फीस, मुश्ताक खान ने फिल्म वेलकम पर किया बड़ा खुलासा
सोशल मीडिया पर यूजर्स भारती सिंह को उबली हुई माधुरी दीक्षित कहे जाने को लेकर बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने पैपराजी की आलोचना की है और कहा है कि इस तरह का अपमानजनक कमेंट किसी को लेकर नहीं किया जाना चाहिए। यह पहली घटना नहीं है कि पैपराजी ने किसी सेलिब्रिटी को लेकर अपमानजनक कमेंट किया हो वह इससे पहले भी इस तरह का कमेंट कर चुके हैं। लाफ्टर शेफ में इस समय बॉलीवुड थीम चल रही है। विक्की जैन रूह बाबा के किरदार में नजर आए, तो वहीं रुबीना दिलैक हवा हवाई वाले लुक में, कृष्णा अभिषेक अपने मामा गोविंदा के किरदार में नजर आए।
Paparazzi call bharti singh ubli hui madhuri dixit user says sharm aani chahiye
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 16 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और भाग्य? जानें जन्म स्थान से कनेक्शन
Jun 16, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














