अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम मिली फीस, मुश्ताक खान ने फिल्म वेलकम पर किया बड़ा खुलासा

Mushtaq Khan: बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक ने खान चौंकाने वाला खुलासा किया है, बताया है वेलकम फिल्म के लिए उन्हें अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम फीस मिली थी।
Mushtaq Khan talks about Fees He Got for Welcome Film
मुश्ताक खान ने फिल्म वेलकम पर किया बड़ा खुलासा
Published on: 
Updated on: 

Mushtaq Khan: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मुश्ताक खान ने चौंकाने वाला खुलासा किया और बताया कि उन्हें वेलकम फिल्म के लिए अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम फीस दी गई थी। वेलकम फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अनिल कपूर, परेश रावल, नाना पाटेकर और कटरीना कैफ अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया था, इसके बाद वेलकम 2 भी आई। अब लोगों को वेलकम 3 का इंतजार है।

फिल्मी मंत्र को दिए गए इंटरव्यू में मुश्ताक खान ने वेलकम फिल्म के लिए उन्हें मिली फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया है, उन्होंने बताया उन्हें अक्षय के स्टार्स से भी कम फीस मिली थी, उन्होंने कहा, जब हमारा एग्रीमेंट होता है, तो हमें बोला जाता है, सर आपका 20 दिन का शूट है या आपका 25 दिन का शूट है उसी के हिसाब से हम अपना पेमेंट तय करते हैं। 25 दिन के बाद शूट के 10 दिन बढ़ा दिए गए, 10 दिन खत्म हुए तो 15 दिन और बढ़ा दिए गए, लेकिन पैसा नहीं बढ़ाया गया सिर्फ दिन बढ़ रहे थे पैसा नहीं। इंटरव्यू के दौरान मुश्ताक खान ने आगे बताया कि उन्होंने इस विषय पर कभी भी फिल्म के कलाकारों के साथ चर्चा नहीं की।

बातचीत के दौरान मुश्ताक खान ने बताया कि अक्षय कुमार के स्टाफ को मिली फीस भी मुझे मिली फीस से कहीं ज्यादा थी, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुझे तो एक पैकेज दिया गया था इसलिए हमारी रकम तय होती है कि आपको इतने पैसे दिए जाएंगे, लेकिन अक्षय के स्टाफ पर डे वाले थे उन्हें हर दिन के हिसाब से पैसा मिल रहा था, जैसे-जैसे दिन बढ़ते गए वैसे-वैसे उनको मिली फीस भी बढ़ती चली गई। मुश्ताक खान ने कहीं ना कहीं बॉलीवुड की बड़ी कमी को उजागर किया है। बड़े कलाकारों को दिन बढ़ने के बाद फीस बढ़ा कर दी जाती है या फिर उन्हें एक्स्ट्रा काम के अलग से पैसे दिए जाते हैं, लेकिन साइड कलाकारों को फीस के मामले में भी साइड कर दिया जाता है।