

मुंबई: पंकज त्रिपाठी ने पटना के मौर्य होटल का जिक्र किया है, जहां एक्टर बनने के पहले वो वेटर का काम किया करते थे। एक्टर बनने के बाद जब अचानक से वो उस होटल पहुंचे तो पूरा स्टाफ उनके स्वागत के लिए खड़ा था। उनकी अगवानी होटल का जनरल मैनेजर कर रहा था। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यह सब कुछ देखकर मैं भावुक हो गया था। इतना ही नहीं यह कहानी बताते वक्त पंकज त्रिपाठी की आंख भी भर गई थीं।
पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू में अपने जिंदगी का एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जिस होटल में वह बरसों पहले काम करते थे अचानक से जब उसे होटल पहुंचे तो वह पीछे के दरवाजे के रास्ते के बजाय मेन गेट से दाखिल हुए। दरअसल जब वो यहां काम करते थे तो पीछे के दरवाजे से जाते थे क्योंकि स्टाफ के लिए यही दरवाजा होता है। मेन गेट होटल में आए गेस्ट के लिए होता है। लेकिन इस बार उन्होंने में गेट से एंट्री ली तो वहां पूरा स्टाफ और तो और जनरल मैनेजर उनके स्वागत के लिए खड़ा था।
पंकज त्रिपाठी ने कपिल शर्मा के शो पर इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मनोज बाजपेयी जिन्हें वह अपना आदर्श मानते हैं उनसे उनकी मुलाकात उसी होटल पर हुई थी, जहां वह काम किया करते थे और पटना का वही होटल है जिसका जिक्र इस इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी कर रहे हैं। इसी होटल में उनको मनोज बाजपेयी से मिलने का मौका मिला था।
पंकज त्रिपाठी ने काफी वक्त होटल में काम किया और उसके बाद वह अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाने के लिए मुंबई आ गए थे। उन्होंने अभिनय की दुनिया में ऐसा हाथ आजमाया कि वह आज एक्टिंग की दुनिया के सरताज बन गए हैं फिल्म हो या वेब सीरीज उनकी एक्टिंग के लोग मुरीद हो जाते हैं। मिर्जापुर में कालीन भैया का उनका किरदार लोगों के जहां में बसा हुआ है। फिर गैंग्स ऑफ वासेपुर में उनकी एक्टिंग रही हो या स्त्री के दोनों ही फिल्मों में उनका अंदाज, लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया और अपना प्यार उन पर बरसा रहे हैं।