पलाश को भी बोलने का…स्मृति मंधाना की वेडिंग कंट्रोवर्सी पर ‘तस्करी’ एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात
Smriti Mandhana Wedding Controversy: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टूटने के बाद उठे विवादों पर अब 'तस्करी' एक्टर नंदिश संधू ने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने पलाश का पक्ष सुने जाने की बात कही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना, नंदिश संधू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Nandish Sandhu Reaction Palaash Muchhal And Smriti Mandhana Wedding: बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर पलाश मुच्छल और इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टूटने की खबरों ने लंबे समय तक सुर्खियां बटोरीं। नवंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शंस तक हो चुके थे। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मेहंदी जैसे रस्मों का आयोजन भी हुआ, लेकिन शादी वाले दिन सब कुछ बदल गया।
दरअसल, शुरुआत में खबर सामने आई कि स्मृति मंधाना के पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिस वजह से शादी को पोस्टपोन किया गया है। बाद में मामला और उलझ गया, जब पलाश मुच्छल पर स्मृति को धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगने लगे। इन तमाम चर्चाओं के बीच अब इस शादी के गवाह रहे एक्टर नंदिश संधू ने पहली बार इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
स्मृति और पलाश की शादी टूटने पर नंदिश ने किया रिएक्ट
वेब सीरीज ‘तस्करी द स्मगलर्स’ में अहम भूमिका निभा चुके नंदिश संधू, पलाश और स्मृति के मेहंदी फंक्शन में शामिल हुए थे। शादी टूटने के बाद उन्होंने इस मामले में संतुलित रुख अपनाया। मिस मालिनी से बातचीत में नंदिश ने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पलाश मुच्छल को भी अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए। उनके मुताबिक, फिलहाल इस विषय पर ज्यादा बोलने से बेहतर है कि दोनों पक्षों की बात सुनी जाए।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
नंदिश ने यह भी बताया कि वह शादी के लिए सांगली पहुंचे थे, जहां उन्हें पता चला कि समारोह नहीं हो रहा है। उन्होंने साफ किया कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत वाकई खराब थी और वह अस्पताल में भर्ती थे। इसी वजह से शादी को आगे के लिए टाल दिया गया था। नंदिश के अनुसार, उस वक्त जो जानकारी सभी को दी गई थी, वही मीडिया में भी सामने आई थी।
ये भी पढ़ें- संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार वापसी, बड़े पर्दे पर सस्पेंस रचने आ रही है ‘वध 2’, एडवांस बुकिंग शुरू
‘रिश्ते के टूटने के पीछे कई वजह होती है’
एक्टर ने इस बात पर दुख जताया कि शादी कैंसिल होने के बाद एकतरफा तरीके से सिर्फ पलाश मुच्छल को ही निशाने पर लिया गया। उन्होंने कहा कि लगातार आरोप लगते देख उन्हें व्यक्तिगत रूप से बुरा लगा। नंदिश का मानना है कि किसी भी रिश्ते के टूटने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, ऐसे में बिना सच्चाई जाने किसी एक को दोषी ठहराना सही नहीं है। नंदिश संधू का यह बयान एक बार फिर इस विवाद को चर्चा में ले आया है, जहां अब सभी की नजरें पलाश मुच्छल के आधिकारिक बयान पर टिकी हैं।
