-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ott Release This Week January Make Your Weekend Special With Movies And Series
OTT Release This Week: जनवरी के आखिरी हफ्ते में एंटरटेनमेंट का तड़का, इन शानदार फिल्मों और सीरीज से बनाए वीकेंड स्पेशल
- Written By: अदिति भंडारी
जनवरी के आखिरी हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर द स्टोरी टेलर, आईडेंटिटी, पुष्पा 2, योर फ्रेंडली नेबरहुड स्पाइडर-मैन, क्वीर और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैसी नई फिल्में और सीरीज रिलीज होकर एंटरटेनमेंट का धमाका करेंगी।

जनवरी के आखिरी हफ्ते में एंटरटेनमेंट का तड़का, इन शानदार फिल्मों और सीरीज से बनाए वीकेंड स्पेशल (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: नए साल का आखिरी सप्ताह आ गया है। लेकिन आपके एंटरटेनमेंट में कोई कमी नहीं होगी। इस हफ्ते ओटीटी पर हर जोनर के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है। साल की शुरुआत की तरह महीने का अंत भी काफी मजेदार होने वाला है। एक्शन से भरपूर फिल्मों से लेकर एंटरटेनमेंट के धमाके तक, यहां सब कुछ है। इसलिए इस हफ्ते सारे काम छोड़कर अपनी नजरें अपनी स्क्रीन पर जमा लीजिए। आइए जानते हैं 27 जनवरी से 2 फरवरी तक की ओटीटी रिलीज फिल्मों के बारे में।
द स्टोरी टेलर
यह फिल्म महान फिल्म मेकर सत्यजीत रे की बंगाली शॉर्ट फिल्म पर आधारित है। इस फिल्म में एक अमीर बिजनेसमैन की कहानी बताई गई है, जो नींद की समस्या से जूझ रहा है, जिसके चलते वह एक स्टोरीटेलर को काम पर रखता है। इस फिल्म में परेश रावल, आदिल हुसैन, नसीरुद्दीन शाह और रेवती मेनन सहित कई कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 जनवरी से प्रसारित होगी।
द स्टोरी टेलर (सौ. सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Bharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Cocktail 2 BO Collection: धीमी शुरुआत, बड़ा अंजाम! ‘कॉकटेल 2’ ने 12वें दिन कर दिखाया कमाल
आईडेंटिटी
यह एक एंटरटेनिंग मलयालम थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म एक पुलिस वाले और एक स्केच आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक किलर को पकड़ने के लिए फोर्स में शामिल होता है। इस फिल्म में टोविनो थॉमस, तृषा कृष्णन और संजय दत्त लीड रोल में हैं। यह फिल्म 31 जनवरी को जी5 में रिलीज होगी।
आईडेंटिटी (सौ. सोशल मीडिया)
द सीक्रेट ऑफ द शिलेदार्स
एक गुप्त समाज पर आधारित यह फिल्म भी 31 जनवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है जो छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े एक छिपे खजाने को उजागर करती है। इस फिल्म में साई ताम्हणकर, राजीव खंडेलवाल और आशीष विद्यार्थी अहम भूमिका में हैं।
द सीक्रेट ऑफ द शिलेदार्स (सौ. सोशल मीडिया)
योर फ्रेंडली नेबरहुड स्पाइडर-मैन
यह एक यंग पीटर पार्कर की कहानी है, जो एक कॉमिक बुक स्टाइल में पेश की गई है। यह एक फ्रेश एनिमेटेड सीरीज है। यह सीरीज 29 जनवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यह सीरीज एक एनिमेटेड एडवेंचर स्पाइडी के ओरिजन के नए रूप को पेश करती है।
योर फ्रेंडली नेबरहुड स्पाइडर-मैन (सौ. सोशल मीडिया)
पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की है। अब फिल्म ओटीटी में रिलीज के लिए तैयारी कर रही है। यह फिल्म 29 जनवरी को नेटफ्लिक्स में आ सकती है। यह एक हाई-स्टेक ड्रामा और रोमांचक एक्शन से भरी फिल्म है। इसके ओटीटी रिलीज की तारीख अभी भी मेकर्स ने अनाउंस नहीं की है।
पुष्पा 2 (सौ. सोशल मीडिया)
सेलिब्रीटी मास्टरशेफ
इस शो का पहला एपिसोड 2 फरवरी को रात 8 बजे सोनी लीव पर प्रसारित होगा। इस शो में दीपिका कक्कड़, गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, फैसल शेख, राजीव अदातिया, अर्चना गौतम और तेजस्वी प्रकाश सहित कई कलाकार शामिल होंगे। यह शो हफ्ते में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक आपके एंटरटेनमेंट के लिए प्रसारित किया जाएगा।
सेलिब्रीटी मास्टरशेफ (सौ. सोशल मीडिया)
क्वीर
यह फिल्म 31 जनवरी को MUBI पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी मेक्सिको सिटी के प्रवासी अमेरिकी विलियम ली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिन भर में किसी से बात नहीं करता है। प्रवासी पूर्व सैनिक यूजीन एलर्टन के साथ उनकी मुलाकात से उन्हें उम्मीद जगती है कि वह आखिरकार एक इंटिमेट बॉन्ड बना सकेंगे।
क्वीर (सौ. सोशल मीडिया)
Ott release this week january make your weekend special with movies and series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर को नए रेलवे स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार, सिंहस्थ-2028 के बाद शुरू होगा बड़ा काम
Jul 03, 2026 | 09:00 AMइंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
Jul 03, 2026 | 08:57 AMमौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
Jul 03, 2026 | 08:51 AMपहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 08:45 AMबारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
Jul 03, 2026 | 08:43 AMBharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
Jul 03, 2026 | 08:40 AMपुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
Jul 03, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












