-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Operation Sindoor After Know Jayapradha And Govinda Film Is Made With Title Sindoor
Operation Sindoor के बाद, जानिए ‘सिंदूर’ से बनी इस फिल्म के बारे में, इन सितारों ने किया था काम
- Written By: स्नेहा मौर्या
बीती रात भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर तबाही मचा दी है। इस मिशन का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा गया था। वहीं 'सिंदूर' टाइटल पर टॉप स्टार के साथ धांसू फिल्म बनाई जा चुकी है, तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में।

सिंदूर फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल अटैक से तबाह कर दिया। इस मिशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया, जो हर हिंदू विवाहिता महिला के लिए सम्मान और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
इस ऑपरेशन का नाम भावनात्मक रूप से इसलिए भी खास है क्योंकि पहलगाम में आतंकियों ने महिलाओं के सामने उनके पतियों को सिर पर गोली मार दी थी, जिससे कई महिलाएं विधवा हो गईं। ऐसे में भारत ने उन सभी ठिकानों को तबाह कर दिया, जहां से आतंकियों को ट्रेनिंग देकर भारत भेजा जा रहा था।
‘सिंदूर’ टाइटल से बन चुकी है फिल्म
‘सिंदूर’ शब्द का महत्व सिर्फ भारतीय परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉलीवुड में भी इसका प्रभाव देखने को मिला है। 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंदूर’ इसी नाम की लोकप्रिय फिल्म है, जिसमें शादी, विधवा जीवन और परिवार की भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया गया है। ऐसे में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गया है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
सम्बंधित ख़बरें
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
इस फिल्म में जया प्रदा ने एक विधवा महिला लक्ष्मी का रोल निभाया है, जो अपने पति की मौत के बाद अकेले अपनी बेटी की परवरिश करती है। फिल्म में शशि कपूर प्रोफेसर विजय चौधरी के किरदार में नजर आए हैं। वहीं गोविंदा, नीलम, ऋषि कपूर, मौसमी चटर्जी, कादर खान, शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर और असरानी जैसे कई बड़े कलाकार इसमें शामिल थे।
फिल्म का गाना काफी हुआ था हिट
इस फिल्म को के. रविशंकर ने डायरेक्ट किया था और कादर खान ने इसके दमदार डायलॉग्स लिखे थे। इसके साथ ही स्क्रीन प्ले ज्ञानदेव अग्निहोत्री ने लिखा था। कहानी के. रंगराज ने लिखी थी और 14 अगस्त 1987 को रिलीज इस मूवी को टीनू इंटरनेशनल फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था। वहीं इसका गाना “पतझड़, सावन, बसंत बहार” उस दौर में काफी हिट हुआ था।
अब जब सेना की कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है, तो इस टाइटल वाली पुरानी फिल्म की यादें भी ताजा हो गई हैं। ये दिखाता है कि कैसे एक शब्द, चाहे वो फिल्म में हो या सेना के मिशन में, भारतीय भावनाओं की गहराई से जुड़ा हुआ होता है।
Operation sindoor after know jayapradha and govinda film is made with title sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal Crime: 12 साल से फरार पॉक्सो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाटण पुलिस की बड़ी सफलता
Jul 08, 2026 | 03:41 PM‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Jul 08, 2026 | 03:40 PMUber बुक की तो ड्राइवर सीट पर मिलीं चमेली! महिला कैब ड्राइवर की कहानी ने जीता लोगों का दिल
Jul 08, 2026 | 03:36 PMसरकारी कर्मचारियों को राहत, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; जाति प्रमाणपत्र विवाद से पेंशन नहीं होगी प्रभावित
Jul 08, 2026 | 03:34 PMPM Fasal Bima Yojana: गड़चिरोली के किसानों को अब धान व कपास का बिमा निकलने का अवसर, डिजिटल क्रॉप सर्वे अनिवार
Jul 08, 2026 | 03:34 PMटेरर फंडिंग पर एनआईए का बड़ा प्रहार, 10 राज्यों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Jul 08, 2026 | 03:33 PMयवतमाल: गणेशपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ताला, ग्रामीणों ने स्थायी नियुक्ति की उठाई मांग
Jul 08, 2026 | 03:31 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













