- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pimpri Chinchwad Water Bill Hike Pimple Gurav Meter Issue
पिंपरी-चिंचवड़ में बढ़े पानी के बिलों से नागरिक परेशान, मीटर रीडिंग में लापरवाही का आरोप
Pimpri Chinchwad में पानी के बिलों में अचानक हुई बढ़ोतरी से नागरिक परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि मीटर रीडिंग में देरी और बिलिंग प्रणाली की गड़बड़ी के कारण सामान्य बिल दोगुना हो गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पानी बिल बढ़ोतरी का मुद्दा (सौ. AI Generated )
Water Bill Hike In Pimpri Chinchwad: पिंपरी-चिंचवड़ शहर में 24 घंटे पानी की आपूर्ति का दावा करने वाली महानगरपालिका का सपना अब नागरिकों के लिए एक आर्थिक दुःस्वप्न साबित हो रहा है। हाल के दिनों में पिंपले गुरव क्षेत्र के निवासियों को पानी के बिलों ने एक बड़ा झटका दिया है।
शहर में पानी की आपूर्ति तो सामान्य रूप से जारी है, लेकिन पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की बिलिंग प्रणाली और प्रशासन की लचर कार्यशैली ने एक बार फिर शहरवासियों को परेशान कर दिया है।
नागरिकों का आरोप है कि पानी के उपयोग में कोई बदलाव नहीं होने के बावजूद उनके बिलों में अचानक भारी वृद्धि देखी जा रही है, जिसके पीछे मीटर रीडिंग में की गई घोर लापरवाही और त्रुटियां जिम्मेदार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Brothers Win MasterChef: जजों का दिल जीत अजिंक्य-विक्रम बने ‘मास्टरशेफ’, ऑरेंज सिटी में जश्न का माहौल
ठाणे जिप स्कूलों में पढ़ने-पढ़ाने वालों पर CCTV की नजर, 524 विद्यालयों में लगाए गए कैमरे
Pune Mundhwa Land Case: तहसीलदार सूर्यकांत येवले और रवींद्र तारू के खिलाफ विभागीय जांच
भिवंडी में ‘लव जिहाद’ पर हंगामा! हिंदू संगठनों ने रुकवाई शादी, दूल्हा गिरफ्तार; जानें क्या है पूरा मामला
पिछले वर्ष जून में भी थी इसी तरह की समस्या
इस समस्या की जड़ में प्रशासन की निष्क्रयता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। चौंकाने वाली बात यह है कि जून 2025 में भी इसी तरह की समस्या सामने आई थी, जिसके बाद नागरिकों के भारी विरोध के बावजूद प्रशासन ने केवल खोखले आश्वासन दिए थे।
अब 2026 में भी स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे पिंपरी-चिंचवड़ महापालिका के कामकाज पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सुधार के सभी वादे कागजों तक ही सीमित रह गए हैं और जमीनी स्तर पर कोई ठोस बदलाव नहीं आया है।
मीटर रीडिंग लेने में देरी बनी वजह विवाद का मुख्य बिंदु 20 सितंबर 2024 को महापालिका और कैनबेरी एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए करार का उल्लंघन है। इस करार के अनुसार, आवासीय ग्राहकों के लिए बिलिंग चक्र हर तीन महीने में अनिवार्य रूप से पूरा होना चाहिए था। लेकिन पिंपले गुरव इलाके में बिल तय समय पर जारी करने के बजाय उनमें देरी की जा रही है।
मीटर रीडिंग लेने में की गई देरी के कारण जब बिल जारी होता है, तब तक तीन महीने की अवधि पार हो चुकी होती है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ता है, क्योंकि देरी की वजह से बिल का स्लैब बदल जाता है। इसके कारण जो ग्राहक सामान्यतः 600 से 1000 रुपये का बिल भरते थे, उन्हें अब 1500 से 2000 रुपये तक का भारी-भरकम भुगतान करना पड़ रहा है।
टैंकर लॉबी हो रही हावी
इस स्थिति का फायदा आप्रत्यक्ष रूप से टैंकर लॉबी को हो रहा है। एक तरफ बढ़ती गर्मी और पानी के कम दबाव के कारण नागरिक पहले ही कटौती का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ महापालिका की गलत बिलिंग प्रणाली उन्हें दोहरी मार झेलने पर मजबूर कर रही है। जिन इलाकों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां नागरिकों को निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
यह प्रशासन की गलती हमारा पानी का उपयोग हमेशा की तरह ही है, फिर भी 3 महीने बाद अचानक बढ़ा बिल आ रहा है। यह प्रशासन की गलती है, तो सजा हमे क्यों मिले?
– अस्लम शेख, स्थानीय नागरिक
ये भी पढ़ें :- ईरान-इजरायल तनाव का असर पुणे तक, कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद
मामले की होगी जांच
कुछ क्षेत्रों में मीटर रीडिंग लेने में दिक्कते सामने आई है। संबंधित ठेकेदार कंपनी को समय पर रीडिंग लेने के निर्देश दिए गए है। साथ ही मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
– महेश वारुले, कार्यकारी, अभियंता, मनपा
Pimpri chinchwad water bill hike pimple gurav meter issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Brothers Win MasterChef: जजों का दिल जीत अजिंक्य-विक्रम बने ‘मास्टरशेफ’, ऑरेंज सिटी में जश्न का माहौल
Mar 07, 2026 | 03:09 PMBhandara News: गर्मी बढ़ते ही बाजार में कूलर की डिमांड बढ़ी, मरम्मत और सर्विस का काम तेज
Mar 07, 2026 | 03:08 PMठाणे जिप स्कूलों में पढ़ने-पढ़ाने वालों पर CCTV की नजर, 524 विद्यालयों में लगाए गए कैमरे
Mar 07, 2026 | 03:07 PMPune Mundhwa Land Case: तहसीलदार सूर्यकांत येवले और रवींद्र तारू के खिलाफ विभागीय जांच
Mar 07, 2026 | 03:06 PMUP News: शंकराचार्य ने शुरू की ‘धर्मयुद्ध’ यात्रा, 11 मार्च को लखनऊ में हुंकार भरेंगे अविमुक्तेश्वरानंद
Mar 07, 2026 | 03:03 PMछत्रपति संभाजीनगर: महावितरण का सख्त रुख, बिजली बिल का चेक बाउंस होने पर अब सीधे होगी जेल!
Mar 07, 2026 | 03:02 PMदीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट बयान पर छिड़ी बहस, करीना कपूर और अनन्या पांडे ने किया समर्थन
Mar 07, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM










