‘ओ रोमियो’ पर मचा बवाल, हुसैन उस्तरा की बेटी ने भेजा कानूनी नोटिस, क्या रुक जाएगी शाहिद कपूर की फिल्म?
O Romeo Controversy: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले कानूनी विवाद में फंस गई है, जिससे इसके प्रमोशन और रिलीज डेट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
‘ओ रोमियो’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shahid Kapoor O Romeo Film Legal Controversy: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसमें रोमांस, ड्रामा और क्राइम का जबरदस्त मेल देखने को मिलने वाला है। लेकिन रिलीज से ठीक पहले फिल्म एक बड़े कानूनी विवाद में घिर गई है, जिसने मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
क्यों बढ़ा ‘ओ रोमियो’ पर विवाद?
‘ओ रोमियो’ का टीज़र सामने आने के बाद ही फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया था। अब यह मामला और गंभीर हो गया है। दरअसल, मुंबई के कथित अंडरवर्ल्ड फिगर हुसैन उस्तारा के परिवार ने फिल्म पर आपत्ति जताई है। हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके पिता का किरदार बिना परिवार की इजाजत और नेगेटिव तरीके से दिखाया गया है।
मेकर्स को भेजा गया कानूनी नोटिस
सनोबर शेख ने इस मामले में फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और लेखक हुसैन जैदी को लीगल नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि फिल्म के टीज़र और प्रमोशनल कंटेंट में ऐसे सीन और लुक दिखाए गए हैं, जो उनके पिता की असली जिंदगी से काफी मिलते-जुलते हैं। इस पूरे मामले पर 6 फरवरी को सुनवाई होनी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
क्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से कनेक्शन
शाहिद कपूर फिल्म में हुसैन उस्तारा के किरदार में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ‘ओ रोमियो’ लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है। हालांकि, मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म पूरी तरह से फिक्शनल वर्क है और किसी की वास्तविक जिंदगी को सीधे तौर पर नहीं दिखाया गया है।
स्टारकास्ट भी बनी चर्चा का कारण
फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसकी स्टारकास्ट और विशाल भारद्वाज का निर्देशन फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें- 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर डगमगाई ‘बॉर्डर 2’, फिर भी 300 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर, जानें टोटल कलेक्शन
क्या खतरे में है रिलीज?
‘ओ रोमियो’ को 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। लेकिन कानूनी पचड़े के चलते अब फिल्म की रिलीज पर भी सवाल उठने लगे हैं। अगर कोर्ट से मेकर्स को राहत नहीं मिली, तो फिल्म की रिलीज टल सकती है। अब सभी की नजरें 6 फरवरी की सुनवाई पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि शाहिद कपूर की ये बहुप्रतीक्षित फिल्म तय तारीख पर सिनेमाघरों तक पहुंच पाएगी या नहीं।
