Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तृप्ति डिमरी संग शाहिद कपूर की केमिस्ट्री ने जीता दिल, वीकेंड पर ओ रोमियो की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

O Romeo Day 2 Collection: ओ रोमियो ने रिलीज के दूसरे दिन 12.25 करोड़ की कमाई कर जबरदस्त उछाल दर्ज किया। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Feb 15, 2026 | 07:56 AM

ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

O Romeo Box Office Collection: निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि फीमेल लीड के तौर पर तृप्ति डिमरी दिखाई दे रही हैं। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं, जिसका असर इसके कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि आधिकारिक आंकड़े आना अभी बाकी हैं, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का कुल कलेक्शन दो दिनों में 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पहले दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन मॉर्निंग शोज में 10.24 प्रतिशत, दोपहर में 22.13 प्रतिशत, शाम को 26.79 प्रतिशत और रात के शोज में 33.87 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

वीकेंड पर बढ़ती ऑक्यूपेंसी ने साफ कर दिया है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अच्छा क्रेज बना हुआ है। हालांकि शानदार कमाई के बावजूद फिल्म कबीर सिंह का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। ‘कबीर सिंह’ ने रिलीज के दो दिनों में 22.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘ओ रोमियो’ ने 2026 में रिलीज हुई कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें ‘हैप्पी पटेल’ (6.2 करोड़), ‘राहु केतू’ (6.37 करोड़), ‘वध 2’ (3.49 करोड़), ‘भाबीजी घर पर हैं’ (1.37 करोड़) और ‘तू या मैं’ (60 लाख) जैसी फिल्में शामिल हैं। दो ही दिनों में इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लेना फिल्म की मजबूत शुरुआत को दर्शाता है।

सम्बंधित ख़बरें

तिहाड़ से रिहा हुए राजपाल यादव ! सलमान खान ने दिलाई जमानत, जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

रणधीर कपूर ने पहली कार के लिए जोड़े थे पाई-पाई, पत्नी बबीता से लिया उधार, जानें दिलचस्प किस्सा

एकता कपूर ने की नई फिल्म हीर रांझा की घोषणा, साजिद अली करेंगे निर्देशन, कश्मीर की वादियों में होगी शूटिंग

Assi Movie Review: महिला सुरक्षा पर तीखे सवाल करती है ‘अस्सी’ की झकझोर देनेवाली कहानी

ये भी पढ़ें- एकता कपूर ने की नई फिल्म हीर रांझा की घोषणा, साजिद अली करेंगे निर्देशन, कश्मीर की वादियों में होगी शूटिंग

दमदार स्टारकास्ट और इमोशनल कहानी

फिल्म में शाहिद और तृप्ति डिमरी के अलावा विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी इमोशनल ड्रामा और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। खास तौर पर शाहिद कपूर का एक्शन अवतार और उनकी इंटेंस परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अब सभी की नजरें फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं, जिससे साफ होगा कि ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी रेस तय करेगी।

O romeo box office collection shahid kapoor triptii dimri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 15, 2026 | 07:56 AM

Topics:  

  • Box Office Collection
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Shahid Kapoor
  • Triptii Dimri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.