नोरा फतेही की ‘सरके चुनर’ विवाद ने बढ़ाईं टेंशन, NCW ने दिया आखिरी मौका, नहीं पहुंचीं तो हो सकता है बड़ा एक्शन
Nora Fatehi Hearing Date: 'सरके चुनर तेरी' गाने के विवाद में फंसीं नोरा फतेही को राष्ट्रीय महिला आयोग ने आखिरी मौका दिया है। 27 अप्रैल को पेश न होने पर एक्ट्रेस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
नोरा फतेही (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Nora Fatehi Song Controversy: कनाडा मूल की बॉलीवुड डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर नोरा फतेही इन दिनों एक बड़े विवाद में घिरी हुई हैं। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर उठे विवाद ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए नोरा फतेही को आयोग के सामने खुद पेश होने का आखिरी मौका दिया है। इसके लिए 27 अप्रैल 2026 की तारीख तय की गई है।
दरअसल, 6 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई हुई थी, जिसमें नोरा फतेही खुद उपस्थित नहीं हुईं। उनकी ओर से वकील आयोग के सामने पेश हुए, लेकिन आयोग ने वकील के जरिए पेशी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। आयोग का कहना है कि इस मामले में अभिनेत्री को खुद आकर अपनी बात रखनी होगी।
अगली सुनवाई में अनुपस्थित रहीं तो हो सकता है सख्त एक्शन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में हुई सुनवाई के बाद स्पष्ट किया गया कि 27 अप्रैल की तारीख अंतिम मौका है। यदि नोरा फतेही इस दिन भी आयोग के सामने पेश नहीं होती हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
आयोग ने इस विवादित गाने के बोलों को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताते हुए इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया था। अध्यक्ष विजया रहाटकर ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में क्रिएटिविटी के नाम पर महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता।
गीतकार और मेकर्स ने मांगी माफी
सुनवाई के दौरान फिल्म ‘केडी: द डेविल’ से जुड़े कई लोग आयोग के सामने पेश हुए। इनमें गीतकार रकीब आलम, निर्देशक प्रेम और प्रोडक्शन टीम के प्रतिनिधि शामिल थे। इन सभी ने आयोग से लिखित रूप में माफी मांगी और स्वीकार किया कि गाने का समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
मेकर्स ने यह भी आश्वासन दिया कि वे अगले तीन महीनों में महिला सशक्तिकरण से जुड़े कुछ सामाजिक कार्य करेंगे और इसकी रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगे।
संजय दत्त को भी भेजा गया समन
इस मामले में अभिनेता संजय दत्त को भी समन जारी किया गया है। उन्हें 8 अप्रैल को आयोग के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है कि गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके बोलों को लेकर भारी विरोध शुरू हो गया था, जिसके बाद इसे प्लेटफॉर्म से हटा भी दिया गया।
नोरा फतेही ने पहले ही दी थी सफाई
इस विवाद के बढ़ने के बाद नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह गाना करीब तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था और उन्हें इसके हिंदी वर्जन के बदले हुए बोलों के बारे में जानकारी नहीं थी।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने रचा इतिहास, 19वें दिन पार किया 1600 करोड़ का आंकड़ा, बनी पहली हिंदी फिल्म
नोरा ने यह भी कहा कि उन्हें कन्नड़ भाषा नहीं आती, इसलिए उन्होंने मेकर्स पर भरोसा किया था। उनके मुताबिक, गाने को हिंदी में डब करने और बोल बदलने से पहले उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई थी। फिलहाल, अब सभी की नजर 27 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी हुई है, जहां यह तय होगा कि इस विवाद में आगे क्या मोड़ आता है।
