Dhurandhar 2 ने रचा इतिहास, 19वें दिन पार किया 1600 करोड़ का आंकड़ा, बनी पहली हिंदी फिल्म

Dhurandhar 2 Collection Day 19: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। 19वें दिन 1000 करोड़ क्लब में शामिल होकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhurandhar 2 Box Office Collection: डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को फिल्म ने अपने 19वें दिन में प्रवेश करते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रिलीज के 18 दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने भारत में 1,013.77 करोड़ रुपये की कमाई कर 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।

इस उपलब्धि के साथ रणवीर सिंह की यह फिल्म इतिहास में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड केवल ‘पुष्पा 2: द रूल’ के नाम दर्ज था। खास बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है, जिसने हिंदी सिनेमा के लिए एक नया मानक तय कर दिया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा

फिल्म की सफलता केवल भारत तक सीमित नहीं रही है, बल्कि विदेशों में भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दुनिया भर में फिल्म का कुल कलेक्शन 1,622.72 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसमें भारत का ग्रॉस कलेक्शन 1,225.72 करोड़ रुपये रहा, जबकि विदेशी बाजारों से फिल्म ने 397 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते ‘धुरंधर 2’ अब वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

19वें दिन कमाई में दिखी गिरावट

हालांकि फिल्म का प्रदर्शन अब भी मजबूत बना हुआ है, लेकिन 19वें दिन इसकी कमाई में पहले के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 19वें दिन करीब 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1,023.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। भाषाओं के अनुसार देखा जाए तो 19वें दिन हिंदी वर्जन से सबसे ज्यादा 9.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं तेलुगू और तमिल वर्जन से क्रमशः 0.25 करोड़ और 0.15 करोड़ रुपये का योगदान मिला। मलयालम और कन्नड़ भाषाओं से भी मामूली कमाई दर्ज की गई।

ओपनिंग से ही बनाए बड़े रिकॉर्ड

गुड़ी पड़वा और ईद जैसे त्योहारों का फायदा उठाते हुए फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ‘धुरंधर 2’ ने दुनिया भर में 674.17 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग दर्ज की थी, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन जोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी।

दमदार कहानी और कई लोकेशन्स पर हुई शूटिंग

धुरंधर 2’ की कहानी एक भारतीय खुफिया एजेंट के मिशन पर आधारित है, जो दुश्मन देश के आपराधिक नेटवर्क में घुसकर बड़े खतरों का सामना करता है। फिल्म की शूटिंग भारत और विदेश के कई लोकेशन्स पर की गई है।

इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2024 में बैंकॉक से शुरू हुई थी और अक्टूबर 2025 में पूरी हुई। भारत में पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे खूबसूरत स्थानों पर फिल्म के कई अहम दृश्य फिल्माए गए। कुछ लोकेशन्स का इस्तेमाल पाकिस्तान के सीन्स को दिखाने के लिए भी किया गया।

लगातार मिल रही दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया और मजबूत कहानी के दम पर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नई ऊंचाइयों को छूती नजर आ रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com