‘नो एंट्री 2’ में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर के साथ होंगी 9 हीरोइनें
फिल्म 'नो एंट्री 2' की जल्द ही शुरुआत होने वाली है। नो एंट्री के सीक्वल को लेकर फिल्म मेकर अनीस बज्मी ने ताजा अपडेट दी है। आइए जानते हैं नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में 'नो एंट्री 2' के बारे में अनीस ने क्या कुछ बताया है।
- Written By: अनिल सिंह
नो एंट्री 2 से जुडी ताजा अपडेट
मुंबई: साल 2005 में आई फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल बनने वाला है। ‘नो एंट्री 2’ के बारे में बात करते हुए अनीस बज्मी ने बताया कि इस फिल्म के लिए वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर को साइन कर लिया गया है। जबकि उनके साथ 9 हीरोइनें फिल्म में नजर आएंगी। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट क्या है।
फिल्म ‘नो एंट्री’ 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान अहम भूमिका में नजर आए थे। एक्ट्रेसेस की अगर बात करें तो सेलिना जेटली, बिपाशा बसु और लारा दत्ता ने भी अहम भूमिका निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। काफी समय से बात चल रही है कि इसका सीक्वल बनाया जाएगा। लेकिन अब इसके बारे में अनीस बज्मी ऐलान करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने कहा है की फिल्म में किरदारों को फाइनल कर लिया गया है और फिल्म को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
ये भी पढ़ें- ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन को भी पता नहीं है क्लाइमेक्स
सम्बंधित ख़बरें
Satluj Movie Controversy:’सतलुज’ बैन पर जसबीर जस्सी की दो टूक, कहा- बाकी देशों में रिलीज, भारत में रोक क्यों?
Satluj Controversy:’सतलुज’ हटाने पर अनुराग बसु ने उठाए सवाल, बोले- क्रिएटिव फ्रीडम खतरे में है
Punjab 95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
‘नो एंट्री 2’ को लेकर क्या अपडेट है
नवभारत से बात करते हुए अनीस बज्मी भजामि ने बताया कि इस फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी का एक नया अंदाज देखने को मिलेगा। बातचीत के दौरान अनीस बज्मी ने बताया कि ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज के बाद नो एंट्री के शूटिंग की शुरुआत की जाएगी और शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
‘नो एंट्री 2’ में हम अनिल कपूर को इसमें देख पाएंगे
अनीस बज्मी ने बताया कि ‘नो एंट्री 2’ का काम अगले साल फरवरी या मार्च से शुरू होने की आशंका है। फिल्म में हमने वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर को बतौर हीरो कास्ट कर लिया है। वहीं इसमें 9 हीरोइनें होंगी जिन्हें कास्ट किया जाना अभी बाकी है। अनिल कपूर की बात करूं तो दर्शकों से ज्यादा मैं चाहता हूं कि वो इस फिल्म का हिस्सा बने क्योंकि वो मेरे अजीज दोस्त हैं और हमने साथ मिलकर कई हिट फिल्में दी हैं। ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज के बाद हम प्लान करके इस फिल्म की अधिकारिक घोषणा करेंगे।
