-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Nirahua Clarified On The Rumors Of Affair With Amrapali I Am Married
‘मैं शादीशुदा हूं, दो बच्चे हैं…’, आम्रपाली संग अफेयर की अफवाहों पर निरहुआ ने दी सफाई
- Written By: सोनाली झा
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे हिट मानी जाती है। दोनों ने साथ में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिससे दर्शकों के बीच इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर गहरी दीवानगी है।

आम्रपाली संग अफेयर की अफवाहों पर निरहुआ ने दी सफाई
मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं और जब भी पर्दे पर साथ आते हैं, तो फैंस तालियों से स्वागत करते हैं। लेकिन उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी दमदार रही है कि दर्शकों को यह यकीन हो चला है कि उनके बीच रियल लाइफ में भी कुछ चल रहा है। इसी वजह से कई बार निरहुआ से आम्रपाली को लेकर सवाल पूछे जा चुके हैं।
एक बार जब दिनेश लाल यादव आपकी अदालत शो में पहुंचे थे, तो होस्ट ने उनसे सीधा सवाल कर लिया कि आम्रपाली से आपका क्या चक्कर है? यह सुनकर निरहुआ पहले मुस्कुरा दिए, फिर बेहद शांत अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जो हमारे दर्शक हैं ना, वही चक्कर बना लेते हैं। जब मैं पहले पाखी जी के साथ काम करता था तो लोग कहते थे भौजी के बुलाओ।
निरहुआ ने बताया कि अब जब आम्रपाली जी के साथ फिल्में कीं, तो लोग चुनाव में भी बोलते हैं कि निरहुआ जिंदाबाद, आम्रपाली भौजी जिंदाबाद।’ लेकिन मैं कहता हूं, यार क्यों किसी का जीवन बर्बाद कर रहे हो? मैं शादीशुदा हूं, मेरे दो बच्चे हैं। यही मेरा सच है। निरहुआ ने यह भी कहा कि आम्रपाली दुबे उनकी अच्छी दोस्त और बहुत सम्मानित कलाकार हैं। उनका रिश्ता सिर्फ और सिर्फ प्रोफेशनल है। उन्होंने यह भी साफ किया कि दर्शकों की भावनाएं जुड़ी होती हैं, इसलिए वो जो सोचते हैं, उसे मनोरंजन की नजर से ही लें।
सम्बंधित ख़बरें
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
ये भी पढ़ें- मौनी रॉय से करिश्मा तन्ना तक, ये टीवी हसीनाएं योग से रखती हैं खुद को फिट
बता दें, आम्रपाली दुबे ने 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्शावाला जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। भले ही आम्रपाली ने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स के साथ भी काम किया हो, लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा निरहुआ के साथ ही लोकप्रिय मानी जाती है।
Nirahua clarified on the rumors of affair with amrapali i am married
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM













