Neetu Kapoor Rishi Kapoor: ‘खेल खेल में’ के 51 साल पूरे, नीतू कपूर ने ऋषि कपूर संग शेयर की यादगार तस्वीर
Neetu Kapoor Rishi Kapoor Film: ‘खेल खेल में’ के 51 साल पूरे होने पर नीतू कपूर ने ऋषि कपूर संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की। एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए फिल्म और पुराने दिनों की यादें ताजा कीं।
- Written By: सोनाली झा
नीतू कपूर और ऋषि कपूर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Neetu Kapoor Rishi Kapoor Film Khel Khel Mein 51 Years: हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समय बीतने के बाद भी लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहती हैं। साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘खेल खेल में’ भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता था। यह फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की जिंदगी में भी बेहद खास जगह रखती है। अब फिल्म को 51 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर नीतू कपूर ने पोस्ट के जरिए पुरानी यादों को फिर से ताजा किया है।
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘खेल खेल में’ का एक पुराना रोमांटिक पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में नीतू कपूर और ऋषि कपूर बेहद प्यारे अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में नीतू कपूर ने अपनी एक उंगली ऋषि कपूर के होंठों पर रखी हुई है, इस दौरान वह प्यार भरी नजरों से उन्हें देख रही है। दोनों के चेहरे पर मासूमियत साफ नजर आ रही है।
नीतू कपूर ने लिखा छोटा सा कैप्शन
इस तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने छोटा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा फिल्म ‘खेल खेल में’ को 51 साल पूरे हो गए हैं। यह 16 मई 1975 को रिलीज हुई थी। अगर फिल्म की बात करें, तो इसका निर्देशन रवि टंडन ने किया था। रिलीज के बाद यह फिल्म अपने समय की सबसे पसंदीदा फिल्मों में शामिल हो गई थी। फिल्म की कहानी कॉलेज के युवाओं की जिंदगी पर आधारित थी।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा
Lock Upp 2 Update: शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरी सगाई हो चुकी है, मिस्ट्री मैन की पहचान रखी गुप्त
ऐल्फा की एडवांस बुकिंग शुरू, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज
‘आश्रम’ की इस एक्ट्रेस को बेबी के साथ बोल्ड सीन देना पड़ा महंगा, इंटीमेट सीन की वजह से पति ने साथ छोड़ा
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी
फिल्म में मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन ने इसके गानों में म्यूजिक दिया था। फिल्म के गाने ‘खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे’, ‘एक मैं और एक तू’, ‘हमने तुमको देखा’ और ‘आए लो प्यार के दिन’ आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। इन गानों ने उस दौर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी और आज भी लोग इन्हें सुनना पसंद करते हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया जाता था। असल जिंदगी में दोनों ने 22 जनवरी 1980 को शादी की थी। शादी के बाद नीतू कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली और परिवार को समय देना शुरू किया।
