राज कपूर की मोहब्बत में सब कुछ हार बैठीं नरगिस, मगर शादी का सपना रह गया अधूरा
राज कपूर के लिए नरगिस ने हर हदें पार कर दी थी। राज कपूर और नरगिस पहली बार फिल्म आग में एक साथ काम किया था। पहली ही फिल्म से दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया।
- Written By: सोनाली झा
नरगिस (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस का जन्म 1 जून 1929 में हुआ था। 70-80 के दशक में अभिनेत्री नरगिस का जादू दर्शकों के सर चढ़ कर बोलता था। खासकर राज कपूर के साथ उनकी जोड़ी को विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता था। पर्दे पर ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ जैसा रोमांटिक गीत निभाने वाली ये जोड़ी असल जिंदगी में भी एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करती थी, लेकिन ये प्यार शादी तक नहीं पहुंच सका।
राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी पत्नी कृष्णा कपूर से उन्हें पाँच बच्चे थे। इसके बावजूद, नरगिस से उनकी नजदीकियां लगातार बढ़ती गईं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म आग (1948) के सेट पर हुई थी, और वहीं से उनके प्रेम की शुरुआत मानी जाती है। इसके बाद ‘बरसात’ जैसी सुपरहिट फिल्म में काम करने के बाद दोनों का रिश्ता और भी गहरा हो गया।
नरगिस ने इस रिश्ते में खुद को पूरी तरह झोंक दिया था। जब आरके स्टूडियो आर्थिक संकट से गुजर रहा था, तब नरगिस ने अपनी सोने की चूड़ियां तक बेच दी थीं ताकि राज कपूर की प्रोडक्शन कंपनी को मदद मिल सके। इसके अलावा उन्होंने बाहरी बैनर की फिल्मों जैसे ‘अदालत’, ‘लाजवंती’, ‘घर संसार’ में काम किया ताकि स्टूडियो का खर्च चल सके।
सम्बंधित ख़बरें
Alia Bhatt ने कान्स में उठाया मेल सेंट्रिक फिल्मों का मुद्दा, बोलीं- किसी को अलग क्यों करना?
Rakul Preet Singh का सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर छलका दर्द, बोलीं- कलाकारों को शोर से दूर रहना चाहिए
Aniruddhacharya के दरबार में गूंजा पवन सिंह का नाम, महिला की कहानी सुन लोग रह गए दंग, वीडियो वायरल
Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें- टूटा भारत का सपना, मिस वर्ल्ड 2025 की रेस से बाहर हुईं नंदिनी गुप्ता
लेकिन यह प्रेम कहानी तब मोड़ पर आ गई जब नरगिस को एहसास हुआ कि राज कपूर कभी अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेंगे। कृष्णा कपूर तलाक देने को तैयार नहीं थीं और राज भी अपने परिवार से अलग होने के लिए राजी नहीं थे। ऐसे में, निराश और टूटे दिल के साथ, नरगिस ने राज कपूर से दूर होने का फैसला कर लिया। इस अधूरी मोहब्बत ने नरगिस को तोड़ जरूर दिया, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और आगे चलकर अभिनेता सुनील दत्त से शादी की। सुनील दत्त ने नरगिस को मुश्किल वक्त में सहारा दिया था और वही उनका सच्चा जीवनसाथी बने।
ये भी पढ़ें- सुचाता चुआंगस्री के सिर पर सजा Miss World का ताज, प्राइज मनी के साथ मिली चमचमाती ट्रॉफी
