Miss World Grand Finale: टूटा भारत का सपना, मिस वर्ल्ड 2025 की रेस से बाहर हुईं नंदिनी गुप्ता

नंदिनी गुप्ता अब मिस वर्ल्ड 2025 की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। लाखों भारतीयों की उम्मीदें और प्रार्थनाएं इस एक पल में थम गईं, जब टॉप 2 की घोषणा में नंदिनी का नाम नहीं आया।
Miss World Grand Finale: टूटा भारत का सपना, मिस वर्ल्ड 2025 की रेस से बाहर हुईं नंदिनी गुप्ता
मिस वर्ल्ड 2025 की रेस से बाहर हुईं नंदिनी गुप्ता
Published on
Updated on

हैदराबाद: राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली नंदिनी गुप्ता के साथ भारत का सपना टूट गया है। भारत की नंदिनी गुप्ता एशिया महाद्वीप के टॉप 2 कंटेस्टेंट में अपनी जगह नहीं बनाई हैं। नंदिनी गुप्ता अब इस रेस से बाहर हो गईं हैं, मिस वर्ल्ड बनने का उनका सपना टूट गया है। राजस्थान के छोटे से गांव से यहां तक का सफर तय करना नंदिनी के लिए आसान नहीं था, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत के बावजूद मिस वर्ल्ड बनने का सपना टूट गया था।

नंदिनी का जन्म 2003 में कोटा में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई सेंट पॉल सेकेंडरी स्कूल से हुई। उन्होंने 14 साल की उम्र तक कोटा में रहकर शिक्षा प्राप्त की, जिसके बाद वह मुंबई आ गईं। वहां उन्होंने लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। इस दौरान उन्होंने अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए फिटनेस, वॉइस ट्रेनिंग, रैंप वॉक और ब्यूटी कॉन्टेस्ट ट्रेनिंग में हिस्सा लेना शुरू कर दिया।

नंदिनी का परिवार हमेशा उनका साथ देता रहा। उनके पिता सुमित गुप्ता एक किसान और बिजनेसमैन हैं, जबकि मां रेखा गुप्ता हाउसवाइफ हैं। उनकी छोटी बहन अनन्या गुप्ता फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। महज 10 साल की उम्र से नंदिनी ने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का सपना देखना शुरू कर दिया था। साल 2023 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतकर देशभर में पहचान बनाई। इस सफलता के पीछे उनकी लगातार की गई मेहनत और आत्मविश्वास का बड़ा हाथ रहा।

नंदिनी गुप्ता का यह सफर केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें संघर्ष, मेहनत और लगन की गहरी छाप है। नंदिनी की कहानी सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन की नहीं, बल्कि उस लड़की की है जिसने छोटे शहर से निकलकर अपने सपनों को साकार करने की हिम्मत दिखाई। उनकी यात्रा आज हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com