Nandamuri Balakrishna Birthday: परिवार के साथ निभाए ऐसे किरदार, जिन्हें जानकर हो जाएंगे हैरान
Nandamuri Balakrishna Birthday Story: तेलुगू सिनेमा के अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन पर जानेगें उनकी लाइफ के ऐसे फिल्मी किस्से, जहां उन्होंने अपने पारिवारिक रिश्तों को पूरी तरह बदल दिया था।
- Written By: यति सिंह
नंदमुरी बालकृष्ण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Nandamuri Balakrishna Birthday Special: तेलुगू सिनेमा में जब भी किसी ऐसे अभिनेता का नाम आता है, जिसके बिना तेलुगू सिनेमा का इतिहास अधूरा नजर आता है, तो नंदमुरी बालकृष्ण का चेहरा अपने आप सामने आ जाता है। आज नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन के खास मौके पर हर तरफ उनकी एक्टिंग और उनकी अनोखी जीवन जीने की शैली की चर्चा हो रही है।
परदे पर अपनी दमदार आवाज और अनोखे एक्शन से फैंस के दिलों पर राज करने वाले बालकृष्ण की जिंदगी में कुछ ऐसे दिलचस्प किस्से भी रहे हैं, जो किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं लगते। खासकर उनके परिवार और फिल्मी रिश्तों के बीच का वो तालमेल, जिसने सिनेमा के पर्दे पर एक नया इतिहास बनाया था।
पिता के साथ परदे पर निभाया भाई का किरदार
बालकृष्ण के फिल्मी सफर की बात करें तो सबसे अलग बात यह रही कि उन्होंने सिनेमा के परदे पर अपने ही परिवार के रिश्तों को कई बार पूरी तरह से उलट दिया। बालकृष्ण के पिता एनटी रामाराव तेलुगू सिनेमा की सबसे बड़ी ऊंचाइयों पर थे। एक फिल्म के दौरान एक एसी घटना घटी कि बालकृष्ण को परदे पर अपने ही पिता के छोटे भाई का किरदार निभाना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
नर्मदा आंदोलन से JNU तक… आमिर खान से दीपिका तक इन सेलेब्स ने किए प्रदर्शन का समर्थन
विद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jana Nayagan Collection Day 3: तीसरे दिन गरजी ‘जन नायकन’, अब 100 करोड़ क्लब पर विजय की नजर
रिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? यश के रावण अवतार की दिखी झलक
फिल्म के सेट पर पिता का सम्मान करने वाले बालकृष्ण ने कैमरे के सामने भाई के किरदाकर को इतनी शिद्दत और सहजता से निभाया कि सभी दर्शक भी हैरान रह गए। यह उनके अभिनय की ही ताकत थी कि फैंस बड़े परदे पर उनके इस नए रूप को देखकर झूम उठे थे।
बड़े भाई के बेटे बनकर जीता फैंस का दिल
बालकृष्ण के रिश्तों का यह अनोखा हेरफेर सिर्फ पिता तक ही सीमित नहीं रहा। बल्कि एक अन्य बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट में बालकृष्ण ने अपने सगे बड़े भाई के बेटे यानी भतीजे का रोल भी निभाया। असल जिंदगी में भाई का हाथ पकड़कर चलने वाले बालकृष्ण ने जब कैमरे के सामने एक बेटे की मासूमियत और जिम्मेदारी को दिखाया, तो हर कोई उनका दीवाना हो गया था।
विवादों से बना नाता और फैंस का नहीं छूटा साथ
अभिनेता बालकृष्ण की पूरी लाइफ सिर्फ कामयाबी और तारीफों से ही नहीं घिरा रहा, बल्कि उनके नाम के साथ कई बड़े विवाद भी जुड़े। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी फिल्म के सेट पर अपने कड़े व्यवहार की वजह से बालकृष्ण अक्सर सुर्खियों में रहे। हाल ही में बालकृष्ण और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का एक डांस का वीडीयो भी सोशल मीडिया पर जामकर वायरल हुआ था।
इसके बावजूद उनके चाहने वालों की संख्या में कभी कोई कमी नहीं आई। बालकृष्ण के फैंस उन्हें सिर्फ एक स्टार नहीं बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। सिर्फ इसी कारण सारी आलोचनाओं और उतार-चढ़ाव के बाद भी सिनेमा की दुनिया में उनकी बादशाहत हमेशा बरकरार रही।
यह भी पढें: Peddi Collection Day 6: वीकडेज में नहीं रुकी ‘पेड्डी’ की रफ्तार, 6वें दिन राम चरण की फिल्म इतने करोड़ पार
परदे के पीछे का वो असली इंसान
तेलुगू सिनेमा के इस बड़े अभिनेता को करीब से जानने वाले लोग बताते हैं कि वह जितने कड़क परदे पर दिखते हैं, असली लाइफ में उतने ही भावुक इंसान हैं। अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ बालकृष्ण हमेशा अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखा। आज भी जब वह किसी स्टेज पर आते हैं, तो उनकी ऊर्जा देखने लायक होती है।
