

Urvashi Rautela At Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 इस समय फ्रांस में सुर्खियों में बना हुआ है। 12 मई से शुरू हुए इस ग्लोबल इवेंट में दुनियाभर के सितारे अपने फैशन और स्टाइल से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है।
उर्वशी रौतेला का पहला ही लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिल्वर नेट सीक्वेंस गाउन, क्रिस्टल क्राउन और यूनिक कैरौसल बैग के साथ एक्ट्रेस ने ऐसा ग्लैमरस अंदाज दिखाया कि फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि उनके सामने विदेशी हसीनाएं भी फीकी लग रही थीं।
कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर उर्वशी रौतेला ने वियतनाम के मशहूर फैशन ब्रांड ‘जोलीपोली’ द्वारा डिजाइन किया गया सिल्वर शिमरी गाउन पहना। इस आउटफिट में नेट सीक्वेंस और ग्लिटर डिटेलिंग ने उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल बना दिया। गाउन की फिटेड डिजाइन और फ्लोई ट्रेल ने उनके लुक को मर्मेड वाइब दी। इसके साथ उन्होंने क्रिस्टल से सजा हुआ ताज कैरी किया, जिसने पूरे आउटफिट को और भी यूनिक बना दिया। वहीं उनका कैरौसल-स्टाइल बैग सोशल मीडिया पर खास चर्चा का विषय बन गया।
उर्वशी ने अपने इस लुक को ग्लैमरस मेकअप के साथ पूरा किया। न्यूड टोन मेकअप, हाईलाइटेड ग्लोइंग स्किन और सॉफ्ट आई मेकअप उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रहा था। उन्होंने बालों को वेवी स्टाइल में ओपन रखा, जो उनके पूरे रेड कार्पेट लुक के साथ परफेक्ट लग रहा था। सिल्वर जूलरी और स्टेटमेंट एक्सेसरीज ने उनके फैशन गेम को अगले स्तर पर पहुंचा दिया।
उर्वशी रौतेला पिछले कई सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं। यह उनकी लगातार पांचवीं मौजूदगी बताई जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने यूनिक फैशन सेंस से लोगों को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक को स्टनिंग, रॉयल और बार्बी मीट्स मर्मेड जैसे नाम दे रहे हैं। उनके रेड कार्पेट वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।