-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Naam Trailer Out Ajay Devgn And Bhumika Chawla Film To Release After 10 Years
सिंघम अगेन के बाद अजय देवगन की ‘नाम’ का ट्रेलर जारी, दस साल बाद रिलीज होगी फिल्म
- Written By: अनिल सिंह
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लेकिन इसी बीच अजय देवगन की 10 साल पहले बनी फिल्म भी रिलीज होने वाली है। फिल्म का टाइटल 'नाम' है और इसमें वह भूमिका चावला के साथ नजर आएंगे।

मुंबई: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। लेकिन इसी बीच अजय देवगन की एक और फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का टाइटल ‘नाम’ है। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘नाम’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। ट्रेलर देख के ये अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 2014 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश इसकी रिलीजिंग डेट टलती चली गई और अब 10 साल बाद यह रिलीज होने जा रही है। इसमें अजय देवगन का पुराना वाला लुक दिखाई दे रहा है और वह भूमिका चावला के साथ नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि अजय देवगन पुराने लुक में भूमिका चावला के साथ नजर आ रहे हैं। भूमिका चावला की अगर बात करें तो 10 साल बाद वह इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो चुकी हैं। लेकिन अजय देवगन की अगर बात करें तो वह अब भी सुपरस्टार बने हुए हैं और सिंघम अगेन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में और भी ढेर सारे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की शूटिंग 2012 और 2013 के आसपास की गई थी। 2014 में फिल्म रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 10 साल बाद यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म के एक निर्माता की मौत हो गई थी इसकी वजह से इसकी रिलीजिंग डेट टलती चली गई।
ये भी पढ़ें- अविनाश तिवारी की फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ 29 नवंबर को होगी रिलीज
सम्बंधित ख़बरें
‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल
Dhamaal 4 Trailer: ‘धमाल 4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, खजाने की तलाश में निकली गैंग मजेदार मुसीबतों में फंसी
Gutkha Ad Controversy में फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, उपभोक्ता कोर्ट ने जारी किया नोटिस
Dhamaal 4 का पहला लुक जारी, अजय देवगन-रितेश देशमुख की गैंग लौटी, पोस्टर से गायब दिखे संजय दत्त और असरानी
अनीस बज्मी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह उस समय की फिल्म है जब अजय देवगन ने अनीस बज्मी के साथ ‘दीवानगी’, ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘हलचल’ जैसी फिल्म बनाई थी। इस समय के आसपास की यह फिल्म है, क्योंकि इसमें अजय देवगन का पुराना वाला लुक नजर आ रहा है। भले ही यह फिल्म 10 साल बाद रिलीज हो रही है लेकिन यह कहा जा सकता है कि अजय देवगन के फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि यह वह फिल्म है जो अगर अब रिलीज न होती तो यह अजय देवगन की उन फिल्मों में शामिल हो जाती जो शूट तो हुई लेकिन रिलीज नहीं हो पाई।
Naam trailer out ajay devgn and bhumika chawla film to release after 10 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMविहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Jul 02, 2026 | 12:23 PMAnupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMEPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Jul 02, 2026 | 12:19 PMGST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














