Mrunal Thakur ने रणवीर सिंह को बताया अपना ‘लकी चार्म’, बोलीं- उनके साथ काम के बाद बदल गई किस्मत
Mrunal Thakur Upcoming Movie: मृणाल ठाकुर ने हाल ही में रणवीर सिंह को अपना ‘लकी चार्म’ बताया और खुलासा किया कि उनके साथ काम के बाद उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मृणाल ठाकुर ने हाल ही में रणवीर सिंह को अपना ‘लकी चार्म’ बताया और खुलासा किया कि उनके साथ काम के बाद उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली।
Mrunal Thakur Calls Ranveer Singh Her Lucky Charm: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डकैत को लेकर चर्चा में हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में वह साउथ स्टार अदिवि शेष के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी सफर के 15 साल पूरे होने पर करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मृणाल ठाकुर ने खुलासा किया कि बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह उनके लिए ‘लकी चार्म’ साबित हुए। उन्होंने बताया कि एक टीवी कमर्शियल में रणवीर के साथ काम करने के बाद उनकी किस्मत ने नया मोड़ लिया और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी।
मृणाल ठाकुर ने रणवीर सिंह के काम की तारीफ
मृणाल ने बताया कि उन्होंने एक हेयर ब्रांड के विज्ञापन में मॉडल के तौर पर रणवीर सिंह के साथ काम किया था। जब यह विज्ञापन सिनेमाघरों में दिखाया गया, तभी कई फिल्म निर्माताओं की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने कहा कि उस मौके ने उनके करियर को नई दिशा दी और उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का अवसर मिला। एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को बेहद सकारात्मक और मेहनती इंसान बताते हुए कहा कि वह अपनी सफलता के पूरी तरह हकदार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
इस बातचीत के दौरान मृणाल ठाकुर ने धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका अभिनय बेहद गहराई भरा था और उन्होंने किरदार को पूरी तरह जीया। मृणाल के अनुसार, उन्होंने फिल्म में रणवीर सिंह को नहीं, बल्कि उनके किरदार ‘हमजा’ को देखा, जो एक साधारण नायक से कहीं अधिक प्रभावशाली लगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह रणवीर के लिए हमेशा दुआ करती हैं कि उनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो।
इन टीवी शोज से एक्ट्रेस ने बनाई थी पहचान
अगर मृणाल ठाकुर के करियर की बात करें, तो उन्हें टेलीविजन शो कुमकुम भाग्य से खास पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म लव सोनिया से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।
इसके बाद मृणाल कई सफल फिल्मों का हिस्सा बनीं, जिनमें सुपर 30, बटला हाउस, तूफान, सीता रामम और लस्ट स्टोरीज 2 जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- ‘श्री बाबा नीब करोरी महाराज’ का टीजर जारी, सुबोध भावे के लुक ने बढ़ाई उत्सुकता, इस दिन होगी रिलीज
अब मृणाल की नजर अपनी आने वाली फिल्म ‘डकैत’ पर टिकी है, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें हैं। फैंस भी उनकी इस पैन इंडिया फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसमें एक बार फिर वह नए और दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं।
