- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 20 Worldwide 1641 Crore
Dhurandhar 2 की 20वें दिन भी कमाई बरकरार, 1700 करोड़ से बस कुछ कदम दूर, जानें अबतक का कलेक्शन
Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा लगातार कायम है। 20 दिनों में 1641 करोड़ कमा चुकी फिल्म अब 1700 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच गई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

धुरंधर: द रिवेंज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज के 20 दिन पूरे होने के बाद भी यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म अब 1700 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
धुरंधर: द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
निर्देशक आदित्य धर की इस मेगा-बजट फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 241 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग ली थी, जिसने शुरुआत से ही फिल्म की मजबूत पकड़ का संकेत दे दिया था। रिलीज के बाद से ही फिल्म की कमाई लगातार तेज रफ्तार से आगे बढ़ती रही और अब 20 दिनों के भीतर इसने दुनियाभर में कुल 1641 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। विदेशों में अब तक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ करीब 404 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है, जो इस फिल्म की वैश्विक लोकप्रियता को साफ तौर पर दर्शाता है। 1700 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के लिए अब फिल्म को केवल 59 करोड़ रुपये की और जरूरत है, जिसे देखते हुए यह लक्ष्य जल्द ही हासिल होता नजर आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
फिल्म की सफलता का अंदाजा इसके रिकॉर्ड्स से लगाया जा सकता है। ‘धुरंधर: द रिवेंज‘ ने भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली इकलौती हिंदी फिल्म बनकर नया इतिहास रचा है। इसके अलावा यह दुनिया भर में सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है।
‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ फिल्म ने रचा नया इतिहास
इतना ही नहीं, नॉर्थ अमेरिका में भी इस फिल्म ने लंबे समय से कायम कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां इसने 9 साल पुराने ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया। हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी इसी फिल्म के नाम दर्ज हो चुका है।
ये भी पढ़ें- NASA का सपना छोड़ बने सुपरस्टार, हर बर्थडे पर करते हैं नेक काम; जानिए अल्लू अर्जुन की खास बातें
करीब 4 घंटे के लंबे रनटाइम के बावजूद दर्शकों का उत्साह फिल्म के लिए कम नहीं हुआ है। सिनेमाघरों में अब भी फिल्म को देखने के लिए अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर लगातार मिल रही सफलता के बाद अब फैंस को इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, ताकि जो दर्शक थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए, वे घर बैठे इसका आनंद ले सकें।
Dhurandhar the revenge box office collection day 20 worldwide 1641 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














