Mouni Roy Video: मौनी रॉय को भाया सिंगापुर, ‘सॉसी’ शूटिंग के दौरान शहर से हुआ खास लगाव
Mouni Roy ने सिंगापुर में ‘सॉसी’ गाने की शूटिंग के दौरान अपने खास अनुभव साझा किए। उन्होंने शहर के माहौल, खाना और फैशन की तारीफ की। डिवाइन और रियार साब के साथ यह प्रोजेक्ट उनके लिए यादगार रहा।
- Written By: सोनाली झा
मौनी रॉय (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Mouni Roy Singapore Shoot: फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शूटिंग लोकेशन्स अक्सर कलाकारों के लिए खास यादें छोड़ जाती हैं। ऐसा ही अनुभव अभिनेत्री मौनी रॉय ने हाल ही में सिंगापुर में अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘सॉसी’ की शूटिंग के दौरान किया। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने पंजाबी सिंगर-रैपर रियार साब और मशहूर रैपर डिवाइन के साथ काम किया है।
मौनी रॉय ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सिंगापुर उनकी ट्रैवल लिस्ट में पहले से शामिल था, लेकिन इस बार वहां जाना उनके लिए और भी खास बन गया। उन्होंने कहा कि इस खूबसूरत शहर को पहली बार एक्सपीरियंस करना और उसी दौरान शूटिंग करना उनके लिए एक अनोखा अनुभव रहा। उनके अनुसार, सिंगापुर का खाना, फैशन और वहां का माहौल उन्हें बेहद पसंद आया। उन्होंने कहा कि वह खुद को इस शहर के माहौल में पूरी तरह घुला-मिला हुआ महसूस कर रही थीं।
हर कोने में अलग अनुभव
शूटिंग के दौरान मौनी ने शहर के अलग-अलग हिस्सों को करीब से देखा। उन्होंने बताया कि कभी यह शहर बेहद तेज रफ्तार और हलचल भरा लगता है, तो कभी शांत और सुकून देने वाला। यही विविधता उन्हें इस शहर की ओर और आकर्षित करती रही। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे उन्हें सिंगापुर से एक खास जुड़ाव महसूस होने लगा और वह काम के साथ-साथ इस शहर के आकर्षण में खो गईं।
सम्बंधित ख़बरें
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
Divyanka Tripathi की प्रेग्नेंसी पर विवेक दहिया का खुलासा, बोले- पहले खुशी नहीं, घबराहट हुई
सॉसी गाने की खासियत
‘सॉसी’ गाना डिवाइन के पांचवें स्टूडियो एल्बम ‘वॉकिंग ऑन वॉटर’ का हिस्सा है, जिसे गली गैंग एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है। डिवाइन ने इस गाने को लेकर कहा कि वह ऐसा ट्रैक बनाना चाहते थे जिसे लोग आसानी से सुन सकें और एंजॉय कर सकें। उनके मुताबिक, इस गाने में अलग तरह की एनर्जी और वाइब है, जो इसे खास बनाती है।
टीम की शानदार केमिस्ट्री
वहीं रियार साब ने बताया कि डिवाइन के साथ काम करना हमेशा आसान और मजेदार होता है। उन्होंने कहा कि ‘सॉसी’ एक ऐसा गाना है जिसमें शुरुआत से ही सही एनर्जी थी और उन्होंने इसमें पंजाबी टच जोड़ने की कोशिश की है। मौनी रॉय के साथ काम करने के अनुभव को भी टीम ने खास बताया। शूटिंग खत्म होने के बाद मौनी रॉय ने कहा कि वह भविष्य में एक बार फिर सिंगापुर जरूर आना चाहेंगी।
