मौनी रॉय ने पशुपतिनाथ मंदिर के किए दर्शन, यलो सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस, सामने आई PHOTOS
Mouni Roy Post: बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने हाल ही में नेपाल के भगवान पशुपतिनाथ के भव्य मंदिर में दर्शन किए। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मौनी रॉय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mouni Roy Visit Pashupatinath: बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में अपनी नेपाल यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। इस दौरान उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए और अपनी इस पवित्र यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मौनी ने लिखा, “पशुपतिनाथ! ना सम्मान का मोह, ना अपमान का भय। आपके दर्शन कर मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं।”
तस्वीरों में मौनी रॉय भगवान के दर्शन के बाद काठमांडू की गलियों में शॉपिंग करती हुई भी नजर आईं। अभिनेत्री ने बताया कि अब उन्होंने चार ज्योतिर्लिंगों की यात्रा संपन्न कर ली है। इस यात्रा ने उनके फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
मौनी रॉय ने काठमांडू की शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
इसके पहले मौनी ने ओणम का उत्सव बड़े ही रंग-बिरंगे अंदाज में मनाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह सुनहरे बॉर्डर वाली क्लासिक सफेद साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तस्वीरों में उन्हें पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते हुए भी कैप्चर किया गया था। इस पोस्ट के साथ उन्होंने फैंस को ओणम की शुभकामनाएं भी दीं।
सम्बंधित ख़बरें
Pranit More से लेकर समय रैना तक, जब स्टैंड-अप कॉमेडी के पंच और जोक्स बन गए पुलिस शिकायत और FIR की वजह
‘मेरी मां कट्टर हिंदू थीं और पिता मुसलमान’, Zeenat Aman ने अपने नाम और धर्म को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
सीएम विजय से मुलाकात के बाद भावुक हुईं Samantha Ruth Prabhu, बोलीं- मुझे हमेशा लगता था कि वह कुछ बड़ा…
Jacqueline Fernandez Horror Film: जैकलीन फर्नांडिस ने साइन की नई हॉरर फिल्म, टीजर और गाने की शूटिंग पूरी
एक इंटरव्यू में मौनी रॉय ने बताया कि उन्हें समय-समय पर अनचाहे सवाल और निगेटिव पोस्ट्स का सामना करना पड़ा। खासकर एआई तकनीक का गलत उपयोग कर उनके चेहरे को गलत कंटेंट में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह बेहद अपमानजनक और घिनौना व्यवहार है। मौनी ने कहा, “ऐसे लोग अपनी बुराई के अलावा कुछ हासिल नहीं कर सकते। मैं इन पर ज्यादा ध्यान नहीं देती, क्योंकि यह सिर्फ उनके शाप इकट्ठा करने जैसा है।”
एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही डेविड धवन निर्देशित फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” में नजर आएंगी। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें- ‘मेरे धर्म में इजाजत…’ गणपति विवाद पर अली गोनी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कही ये बात
इसके अलावा मौनी रॉय को हाल ही में वेब सीरीज “सालाकार” में एक भारतीय महिला जासूस के रोल में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। उनके इस नए आध्यात्मिक अनुभव और आगामी प्रोजेक्ट्स को फैंस का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
(एजेंसी इनपुटे का साथ)
