India's Got Latent 2: 'चंदू चायवाले' के फैन निकले समय रैना, बोले- कॉमेडी के OG हैं चंदन प्रभाकर

India's Got Latent 2 Show: फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में चंदन प्रभाकर की जमकर तारीफ की है और चंदू चायवाले को कॉमेडी जगत का असली महारथी बताया है।
Samay Raina Praises Chandan Prabhakar
समय रैना और चंदन प्रभाकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Samay Raina Praises Chandan Prabhakar: कॉमेडी की दुनिया में जब भी किसी बड़े मंच की बात होती है, तो हमारे जेहन में कुछ गिने-चुने नाम ही आते हैं। लेकिन इस चकाचौंध के पीछे कुछ ऐसे कलाकार भी होते हैं जो सालों तक पर्दे पर रहकर भी अपनी सादगी से लोगों को हंसाते हैं।

छोटे पर्दे पर 'चंदू चायवाले' के रोल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले चंदन प्रभाकर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाल ही में एक फेमस कॉमेडी शो के स्टेस पर उनकी मौजूदगी ने मनोरंजन जगत में एक नई बहस छेड़ दी है, जहां उनके हुनर को वो सम्मान मिला जिसके वे हकदार थे।

चंदू चायवाले की डिजिटल मंच पर मारी धांसू एंट्री

फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का टैलेंट हंट शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' इन दिनों इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है। इस शो के नए एपिसोड में कॉमेडियन चंदन प्रभाकर बतौर जज और पैनलिस्ट शामिल हुए।

जैसे ही चंदन ने मंच पर कदम रखा, वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। सालों तक टीवी स्क्रीन पर साधारण कपड़ों में दिखने वाले इस कलाकार शो के दौरान नए अंदाज में नजर आए।

समय रैना ने खोल दिया कपिल से जुड़ा बड़ा राज

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' शो के दौरान समय रैना ने बातों-बातों में चंदन प्रभाकर की टाइमिंग और उनके अनुभव की जमकर तारीफ की। समय ने चंदन को कॉमेडी का असली 'ओजी' यानी ओरिजिनल गैंगस्टर बताया, जिसका सीधा मतलब है कि वे इस फील्ड के पुराने और सबसे मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वहीं बातचीत के दौरान समय रैना ने मजाकिया अंदाज में कपिल शर्मा का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

शो के दौरान समय रैना ने चंदन की तारीफ करते हुए उनके पुराने साथी कपिल शर्मा पर चुटकी लेते हुए कहा कि चंदन ने सालों तक टीवी पर जो झेला है, उसी का नतीजा है कि आज वे इतने बड़े मंच पर मुख्य भूमिका में हैं। इस मजेदार खिंचाई को सुनकर चंदन प्रभाकर भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।

छोटे पर्दे से आगे निकलकर चंदन ने जीता सबका दिल

कॉमिडियन चंदन प्रभाकर और कपिल शर्मा का रिश्ता सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों रियल लाइफ में भी कॉलेज के दिनों के बेहद पुराने दोस्त हैं। कपिल के शो में भले ही चंदन का किरदार हमेशा डांट खाने वाला रहा हो, लेकिन समय रैना जैसे नए जमाने के कॉमेडियन के शो में उन्हें इतना बड़ा सम्मान देना यह साबित करता है कि इंडस्ट्री उनके हुनर की असल कदर जानती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com