लेपर्ड प्रिंट स्वेटर पहन जंगल गई थी मौनी रॉय, पीछे पड़ गया तेंदुआ, शेयर किया डरावना अनुभव
Mouni Roy ने जंगल ट्रेक के दौरान तेंदुए की दहाड़ सुनने का डरावना अनुभव शेयर किया, जिसके बाद उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। वो वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगी।
- Written By: अनिल सिंह
Mouni Roy Heard Leopard Roar(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Mouni Roy Heard Leopard Roar: अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों वेकेशन पर हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ जंगल ट्रेक की कुछ शानदार तस्वीरें साझा की हैं। हालांकि, इस रोमांचक सैर के दौरान उन्हें एक डरावना अनुभव भी हुआ, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद कैप्शन में दी।
शनिवार को मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर पहाड़ों और वाटरफॉल के पास ट्रेकिंग की कई फोटोज शेयर कीं। तस्वीरों में मौनी रॉय स्वेटर और पायजामे में नजर आ रही हैं, जिसमें तेंदुए के प्रिंट जैसा स्वेटर दिख रहा है।
जान बचाकर भागीं मौनी, सुनाई तेंदुए की दहाड़
फोटोज के साथ एक चौंकाने वाले कैप्शन में मौनी रॉय ने बताया कि उन्हें जंगल में एक तेंदुए की आवाज़ सुनाई दी, जिसके बाद उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
Govinda के बाउंसर पर पैपराजी से बदसलूकी का आरोप, इवेंट में हुआ हंगामा, एक्टर ने खुद संभाला मामला
Peddi ट्रेलर रिलीज होते ही छाया Janhvi Kapoor का जादू, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने की जमकर तारीफ
Cannes के रेड कार्पेट पर चमकी नागपुर की श्वेता चोपड़ा, ईकाे फ्रेंडली गाउन में दिखा ग्लैमरस लुक
Ranbir Kapoor की Ramayana का बड़ा कारनामा, 10 हजार क्रू मेंबर फिल्म के लिए कर रहे काम, बना नया रिकॉर्ड
मौनी ने कैप्शन में लिखा, “आज जंगल में ट्रैकिंग के लिए गए। हमने पहाड़ों पर भी ट्रैक की। वाटरफॉल से निकले। तेंदुआ की आवाज़ सुनी और फिर अपनी जान बचाकर भागे। सभी को हैप्पी हॉलिडे।”
ये भी पढ़ें- ‘Toxic’ से हुमा कुरैशी का धांसू लुक आया सामने, कियारा आडवाणी के बाद बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट
तेंदुए की दहाड़ ने उनके वेकेशन में खौफ का रंग घोल दिया
तस्वीरों में, मौनी काला चश्मा लगाए और बन बनाए पहाड़ों के बीच प्रकृति का आनंद लेती दिखीं, हालांकि तेंदुए की दहाड़ ने उनके वेकेशन में खौफ का रंग घोल दिया। ट्रेक से पहले, मौनी ने अपने किचन से फोटोज शेयर करते हुए बताया था कि वह ‘देएमर झाल’ कुक कर रही थीं।
वर्क फ्रंट पर इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो, मौनी रॉय के हाथ में इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही एक ओटीटी प्रोजेक्ट में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ निमृत कौर और शाहीर शेख जैसे कलाकार हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस ‘प्रॉमिसिंग प्रोजेक्ट’ की शूटिंग पंजाब और मुंबई में पूरी हो चुकी है।
मौनी के पास मधुर भंडारकर की फिल्म
इसके अलावा, मौनी रॉय मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का भी हिस्सा हैं। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और श्रीलीला जैसे कई सितारे हैं। मौनी के पास मधुर भंडारकर की फिल्म ‘द वाइव्स’ भी है।
