मुनमुन सेन बर्थडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मुनमुन सेन को आज हर कोई जानता है। उन्होंने हिंदी , बंगाली , मलयालम , कन्नड़ , तेलुगु , तमिल और मराठी समते कई फिल्मों में काम किया है। साथ ही वह 60 फिल्मों और 40 टेलीविजन सीरीज में भी दिखाई दी हैं। इसके अलावा उन्हें 1987 में फिल्म सिरिवेनेला में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार भी मिला।
वहीं आज यानी 28 मार्च को एक्ट्रेस अपना 71वां जन्मदिन मना रही है। दरअसल, मुनमुन सेन का जन्म कोलकाता में बंगाली अभिनेत्री सुचित्रा सेन और दीबानाथ सेन के घर हुआ था। उनके पिता की गिनती कोलकाता के सबसे धनी व्यापारियों में की जाती थी। हालांकि, मुनमुन का बचपन जितना शाही था, शादी के बाद वो और भी शाही बन गया। क्योंकि, एक्ट्रेस के अंदर कलाकार मां के गुण थे और वह अदाकारी में रुचि रखती थीं। लेकिन यह काफी कम लोगों को पता है कि मुनमुन एक बेहतरीन चित्रकार भी हैं और उन्होंने बचपन में देश के महानतम कलाकारों में से एक जैमिनी रॉय से चित्रकारी सीखी थी।
इसके अलावा मुनमुन को पेंटिंग और प्राचीन वस्तुओं का संग्रह करना बेहद पसंद है और उनकी इसी पसंद के कारण उन्हें कैनवास पर रंगों के छींटे देने के लिए काफी मजबूर कर दिया गया था। पुरानी चीजों को संभालकर अपने घरों में रखने वाली एक्ट्रेस आज भी कई पेंटिंग को अपने घर में सहेजकर रखा है। मुनमुन बतौर शिक्षिका स्कूल में पढ़ा भी चुकी हैं। वह अंग्रेजी विषय के साथ बच्चों को चित्रकारी भी सिखाया करती थीं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें, मुनमुन सेन की पहली फिल्म मां बनने के बाद आई थी। उन्होंने 1984 में आई फिल्म ‘अंदर बाहर’ से करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में थे। एक्शन फिल्म ‘अंदर बहार’ का निर्देशन राज एन. सिप्पी ने किया और निर्माण रोमू सिप्पी ने किया था। हालांकि, एक्ट्रेस के पति भारत देव वर्मा का 19 नवंबर 2024 को अचानक निधन हो गया था और उनकी दो बेटियां राइमा सेन और रिया सेन है, जो एक्ट्रेस के तौर पर लगातार काम कर रही हैं।