240 देशों में बजेगा ‘Maa Ka Sum’ का डंका, मोना सिंह की सीरीज इस OTT प्लेटफॉर्म पर करेगी धमाकेदार एंट्री
Mona Singh OTT Series: ‘कोहरा 2’ के बाद मोना सिंह अब नई वेब सीरीज ‘मां का सम’ में नजर आएंगी। जानिए कब और कहां रिलीज होगी ये दिल छू लेने वाली फैमिली ड्रामा सीरीज।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मां का सम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Maa Ka Sum On Ott: हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘कोहरा 2’ में दमदार अभिनय से सुर्खियां बटोरने वाली मोना सिंह अब एक नई वेब सीरीज के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग सीरीज मां का सम का आधिकारिक ऐलान हो चुका है, जिसके बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कब और कहां होगी रिलीज।
कब और कहां देखें ‘मां का सम’?
ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने इस सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है। ‘मां का सम’ का प्रीमियर 3 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। खास बात यह है कि यह सीरीज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के करीब 240 देशों में एक साथ स्ट्रीम होगी। इससे साफ है कि मेकर्स इसे ग्लोबल लेवल पर बड़े पैमाने पर पेश करने की तैयारी में हैं।
दिल को छू लेने वाली कहानी
‘मां का सम’ एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जो एक सिंगल मदर और उसके 19 साल के बेटे के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से पेश करता है। कहानी में मां-बेटे के बीच की दोस्ती, आपसी भरोसा और एक-दूसरे को समझने की आजादी जैसे पहलुओं को गहराई से दिखाया गया है। यह सीरीज उन रिश्तों को स्क्रीन पर उतारती है, जिनसे हर दर्शक खुद को जोड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल
सुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी
अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
‘आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था’, कंगना रनौत के वायरल पोस्ट ने छेड़ी इमरजेंसी पर बहस
दमदार स्टारकास्ट और मेकिंग
आपको बता दें कि इस सीरीज में मोना सिंह के अलावा मिहिर आहूजा, अंगिरा धर और रणवीर ब्रार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन निकोलस खारकोंगोर ने किया है, जबकि इसे यूनोइया फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।
कई भाषाओं में होगी उपलब्ध
‘मां का सम’ को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सबटाइटल्स के साथ रिलीज किया जाएगा। यह सीरीज कुल 8 एपिसोड में होगी, जो दर्शकों को बिंज-वॉच के लिए एक कॉम्पैक्ट और इंटेंस अनुभव देगी।
ये भी पढ़ें- 300 एक्टर्स ने ठुकराया ‘रहमान डकैत’ का रोल, 2 साल बाद अक्षय खन्ना बने ‘धुरंधर’ की जान
फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट
फिलहाल, सीरीज के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। मोना सिंह की पिछली परफॉर्मेंस को देखते हुए दर्शकों को इस बार भी उनसे काफी उम्मीदें हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘मां का सम’ रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों पर कितना गहरा असर छोड़ पाती है।
