Mona Singh: ‘एक्ट्रेस की होती है एक्सपायरी डेट’, बॉलीवुड के दोहरे रवैये पर मोना सिंह का तीखा तंज
Mona Singh On Ageism in Bollywood: मोना सिंह ने बॉलीवुड में एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के बीच उम्र को लेकर होने वाले भेदभाव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए एक्सपायरी डेट तय है।
- Written By: अनिल सिंह
Mona Singh On Ageism in Bollywood (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Mona Singh Interview: फिल्मी पर्दे पर उम्र और इमेज की परवाह किए बिना अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री मोना सिंह ने हाल ही में इंडस्ट्री के भेदभावपूर्ण रवैये पर कड़ा प्रहार किया है। मोना का कहना है कि बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के लिए एक ‘एक्सपायरी डेट’ तय कर दी गई है, जबकि पुरुष अभिनेताओं के लिए उम्र महज एक नंबर बनकर रह गई है।
मोना सिंह इन दिनों अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रही हैं और ओटीटी से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी धाक जमाए हुए हैं।
“60 की उम्र में भी एक्टर कर रहे हैं रोमांस”
पीटीआई (PTI) को दिए एक साक्षात्कार में मोना सिंह ने कहा कि उन्हें एक्ट्रेसेस को लेकर समाज और इंडस्ट्री की मानसिकता बहुत अजीब लगती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “यह केवल इसी इंडस्ट्री में होता है जहां महिलाओं की एक एक्सपायरी डेट तय कर दी जाती है। यह वाकई दुखद है। पुरुष कलाकार 60 की उम्र में भी रोमांटिक और मुख्य भूमिकाएं निभा सकते हैं, लेकिन महिलाओं को अक्सर दरकिनार कर दिया जाता है।” हालांकि, मोना ने स्पष्ट किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कभी इस बात की परवाह नहीं की और अपनी शर्तों पर काम करना जारी रखा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
ये भी पढ़ें- Anup Soni Birthday: कलाकार बना भरोसे का प्रतीक, क्राइम पेट्रोल ने बदल दी अनूप सोनी की जिंदगी
ऑन-स्क्रीन उम्र का डर नहीं
मोना ने ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से लेकर ‘बॉर्डर 2‘ तक के अपने सफर में कई बार जोखिम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि लोग अक्सर उनसे सवाल करते हैं कि वे स्क्रीन पर उम्रदराज क्यों दिखती हैं? इस पर मोना का जवाब बेहद सीधा होता है, “मुझे अपनी ऑन-स्क्रीन उम्र की परवाह नहीं है क्योंकि मुझे खुद पर और अपनी कला पर भरोसा है। मैं किरदार को जीती हूँ, वह मुझे उत्साहित करता है। मुझे कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है।”
‘कोहरा 2’ और आगामी प्रोजेक्ट्स
नेटफ्लिक्स के शो ‘काला पानी’, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ और ‘मेड इन हेवन-2’ में अपनी शानदार एक्टिंग के बाद अब मोना सुदीप शर्मा के हिट शो ‘कोहरा’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसमें वे एक महिला की हत्या की जांच कर रही पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जिसका प्रीमियर 11 फरवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा। ‘3 इडियट्स’ में करीना की बड़ी बहन बनने से लेकर ‘बॉर्डर 2’ तक, मोना सिंह ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी एक्सपायरी डेट की मोहताज नहीं होती।
