सलमान खान का बड़ा कदम, ईरान-इजरायल टेंशन के बीच बदला ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम; जो देता है खास मैसेज
Battle of Galwan Name Change: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नया नाम अब 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' हुआ, जो युद्ध नहीं बल्कि शांति का संदेश देता है लेकिन इसने अब फैंस में चर्चा छेड़ दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बैटल ऑफ गलवान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Salman Khan Upcoming Movie Name Change: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इसी बीच उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम अब ऑफिशियली बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है।
दरअसल, मेकर्स ने इसका नया पोस्टर भी जारी किया, जो फिल्म के नाम में बदलाव के साथ-साथ शांति का महत्वपूर्ण संदेश भी देता है। इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है: “May War Rest in Peace”, यानी “युद्ध को शांति मिले।”
सलमान खान ने इस एलान के जरिए सिर्फ युद्ध या संघर्ष की कहानी नहीं दिखाई, बल्कि पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद जगाने की कोशिश की है। फिल्म का मूल विचार गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, लेकिन इसके नाम के पीछे छुपा संदेश दर्शकों के दिलों और दिमाग तक गहराई से जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ को दी कड़ी टक्कर
Retro Movie: पूजा हेगड़े ने ‘रेट्रो’ के सेट के खतरनाक किस्से सुनाए, तूफान, चोट और आग के बीच हुई थी शूटिंग
Raja Shivaji Review: राजा शिवाजी के पब्लिक रिव्यू ने मचाया तहलका, दर्शक बोले- आंसुओं से भरी मास्टरपीस फिल्म
‘या अल्लाह! रसगुल्ला!’ टिप्पणी पर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, भारती सिंह-शेखर सुमन को 2010 के केस में बड़ी राहत
सलमान खान की फिल्म का बदला टाइटल
फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। नए टाइटल के साथ ही फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज हो चुका है, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और फैन्स ने इसे काफी पसंद किया।
‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ फिल्म का नया नाम दर्शकों को युद्ध के बजाय शांति और इंसानियत का संदेश देता है। पोस्टर और गाने के माध्यम से यह स्पष्ट हो जाता है कि फिल्म सिर्फ रणभूमि तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरी भावना और सामाजिक संदेश भी छिपा है।
सोशल मीडिया और फैंस की प्रतिक्रिया
फिल्म का नया नाम आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ हो गई। लोग इस साहसी कदम और फिल्म के पीछे की भावनात्मक गहराई की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैन्स यह भी कह रहे हैं कि सलमान खान ने जिस तरह युद्ध के बजाय शांति का संदेश दिया है, वह आज की दुनिया में बेहद महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें- Oscar 2026: प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर लूटा दिल, व्हाइट गाउन में एक्ट्रेस ने दिखाई कातिल अदाएं
इस बदलाव के साथ, सलमान खान की यह फिल्म 2026 की सबसे चर्चित और प्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इसके गाने, पोस्टर और नया नाम दर्शकों को उत्साहित कर रहे हैं और फिल्म के लिए पहले ही बड़ी उम्मीदें कायम कर रहे हैं।
