Miss World 2025 के हेड-टू-हेड चैलेंज में टॉप 20 कंटेस्टेंट्स का ऐलान, जानें कौन-कौन विश्व सुंदरियां दिखाएंगी जलवा
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का टैलेंट राउंड हाल ही में आयोजित हुआ। जिसमें मंच पर कई बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलीं। साथ ही हेड-टू-हेड चैलेंज के लिए 20 फाइनलिस्ट्स की घोषणा हो गई है, जो अब अंतिम दौर में हिस्सा लेंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मिस वर्ल्ड 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: मिस वर्ल्ड 2025 की 72वीं प्रतियोगिता में हाल ही में टैलेंट राउंड का आयोजन किया गया, जिसमें दुनिया भर की कंटेस्टेंट्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जहां एक तरफ, किसी ने पियानो बजाया तो किसी ने बॉलीवुड गाने ‘ढोल बाजे’ पर खूबसूरत डांस किया। लेकिन दर्शकों ने सभी परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया।
हालांकि, भारत की प्रतिनिधि नंदिनी गुप्ता ने इस दौरान पारंपरिक गरबा नृत्य से सबका ध्यान खींचा। नंदिनी का गरबा सिर्फ एक डांस नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक जीवंत प्रदर्शन था।
दरअसल, टैलेंट राउंड के बाद अब हेड-टू-हेड चैलेंज की बारी है। इस खास राउंड के लिए आयोजकों ने टॉप 20 फाइनलिस्ट के नामों की घोषणा कर दी है। यह चैलेंज सुंदरता के साथ-साथ समझदारी, आत्मविश्वास और सामाजिक सोच को भी दर्शाता है। इस राउंड में हर प्रतिभागी को एक सामाजिक विषय पर बोलने का मौका मिला।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
हेड-टू-हेड चैलेंज में 107 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। सभी ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य, और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर दिल छू लेने वाले भाषण दिए। इन भाषणों को सुनकर जजों ने उनमें से 20 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को चुना।
टॉप 20 फाइनलिस्ट की लिस्ट
यूरोप से:-
- कोरिना म्राज़ेक (स्पेन)
- मिल्ली-मै एडम्स (वेल्स)
- अगाथे काऊएट (फ्रांस)
- सिल्विया डोर्रे सांचेज़ (जर्मनी)
- जैस्मीन गेरहार्ट (आयरलैंड)
- अमेरिका और कैरिबियन से:
- जेसिका पेड्रोसो (ब्राज़ील)
- चेनेला रोज़ेन्डाल (सूरीनाम)
- जाडा रामून (केमैन द्वीप)
- जालिका सैमुअल्स (गुयाना)
- अन्ना-लिसे नैनटन (त्रिनिदाद और टोबैगो)
एशिया और ओशिनिया से:-
- अनुदी गुणसेकरा (श्रीलंका)
- ओपल सुचाता चुआंगश्री (थाईलैंड)
- इदिल बिलगेन (तुर्किये)
- नाडा कुस्सा (लेबनान)
- किआना तोमिता (जापान)
ये भी पढ़ें- Miss World 2025 में गरबा से छाया भारतीय रंग, नंदिनी गुप्ता की प्रस्तुति ने जीता लोगों का दिल
अफ्रीका से:-
- ज़ोलिज़े जानसन वान रेंसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)
- सेल्मा कामन्या (नामीबिया)
- ज़ैनब जामा (सोमालिया)
- नताशा न्योन्योजी (युगांडा)
- फेथ ब्वालिया (ज़ाम्बिया)
आपको बता दें, अब ये सभी फाइनलिस्ट शनिवार को हेड-टू-हेड चैलेंज के अंतिम दौर में भाग लेंगे और फिर से अपने विचारों और सामाजिक मुद्दों पर सोच को सबके सामने रखेंगे। विजेता का चयन उनके विचारों की स्पष्टता, आत्मविश्वास और सामाजिक बदलाव लाने की नीयत को देखकर किया जाएगा।
