Miss World 2025 में गरबा से छाया भारतीय रंग, नंदिनी गुप्ता की प्रस्तुति ने जीता लोगों का दिल

मिस वर्ल्ड 2025 के टैलेंट राउंड में दुनिया भर की कंटेस्टेंट्स ने अपने शानदार टैलेंट से सभी को इम्प्रेस कर दिया। इस दौरान भारत की कंटेस्टेंट नंदिनी गुप्ता ने भी अपने गरबा प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया।
Miss World 2025 में गरबा से छाया भारतीय रंग, नंदिनी गुप्ता की प्रस्तुति ने जीता लोगों का दिल
नंदिनी गुप्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में हाल ही में हुए टैलेंट राउंड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस राउंड में दुनियाभर की कंटेस्टेंट्स ने अपने-अपने टैलेंट से सबको प्रभावित किया। जहां किसी ने पियानो बजाया, तो किसी ने डांस किया। लेकिन जो प्रस्तुति सबके दिलों में उतर गई, वह भारत की नंदिनी गुप्ता की गरबा परफॉर्मेंस थी।

दरअसल, नंदिनी ने मिस वर्ल्ड 2025 के टैलेंट ग्रैंड फिनाले प्रोग्राम के दौरान अपने हुनर से अलग ही समां बांध दिया। उनका ये टैलेंट सभी को हैरान कर दिया। नंदिनी ने गरबा नृत्य से भारतीय संस्कृति की झलक दिखा दी। उनका हर स्टेप, हर ताली देवी अंबा को समर्पित लग रहा था।

नंदिनी गुप्ता ने गरबा से मिस वर्ल्ड मे जीता दिल उन्होंने कहा, “गरबा केवल डांस नहीं है, ये एक भक्ति का उत्सव है। इसमें एकता, जीवन और समुदाय की भावना बसती है।” नंदिनी का डांस सिर्फ एक प्रस्तुति नहीं था, बल्कि यह दर्शकों को भारतीय परंपराओं की गहराई से जोड़ने वाला अनुभव था।

उनकी प्रस्तुति को खास बनाने में मशहूर कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर की भूमिका भी अहम रही। उन्होंने गरबा को इस तरह कोरियोग्राफ किया कि उसमें पारंपरिक रंग भी दिखा और आधुनिक स्टाइल भी। नंदिनी ने मंच पर जैसे ही गरबा शुरू किया, दर्शक तालियों और मुस्कुराहटों से झूम उठे। हर ताल पर उनका जोश, हर मूवमेंट में उनकी श्रद्धा दिखाई दी।

भावुक होकर नंदिनी ने कही ये बात 

गरबा को हाल ही में यूनेस्को ने ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ के रूप में सम्मानित किया है और नंदिनी गुप्ता का यह प्रदर्शन इसी गरिमा का प्रतीक बन गया। नंदिनी ने भावुक होकर कहा, “आज जब मैं मंच पर नृत्य कर रही हूं, तो मैं आपको उस भावना से जोड़ना चाहती हूं जो गरबा लाता है...लय, आनंद और एकता की भावना। यह मेरी संस्कृति का हिस्सा है जिसे मैं आप सभी के साथ साझा कर रही हूं।”

नंदिनी की यह प्रस्तुति सिर्फ एक डांस परफॉर्मेंस नहीं थी, बल्कि यह भारतीय परंपरा, भक्ति और सौंदर्य का एक सुंदर मेल थी। उनके इस प्रदर्शन ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारतीय संस्कृति कितनी समृद्ध, सुंदर और दिल को छू लेने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com