OTT के बाद अब बड़े पर्दे पर ‘Mirzapur’ का भौकाल, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल, जानें क्या होगा खास?
Mirzapur The Movie Release Date: ओटीटी पर धूम मचाने के बाद अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बड़े पर्दे पर आने को तैयार है। जानिए फिल्म में क्या खास होगा, कौन-कौन से स्टार्स नजर आएंगे और कब रिलीज होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मिर्जापुर: द मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mirzapur Release On Theater Update: ओटीटी पर जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद अब सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर की कहानी बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ‘मिर्जापुर: द मूवी का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।
फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जिससे साफ है कि इस बार ‘मिर्जापुर’ का भौकाल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और दमदार होने वाला है।
फिल्म में दिखेगा बड़ा स्केल और दमदार एक्शन
सूत्रों के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को इस बार पहले से कहीं बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। सीरीज से अलग इस फिल्म में कहानी को और ज्यादा डार्क, सिनेमैटिक और ग्रैंड अंदाज में पेश करने की योजना बनाई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
बताया जा रहा है कि फिल्म में हाई-वोल्टेज एक्शन, जबरदस्त ड्रामा और कई नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। साथ ही कहानी में कुछ नए किरदारों की एंट्री भी हो सकती है, जो ‘मिर्जापुर’ की सत्ता की लड़ाई को और ज्यादा दिलचस्प बना देंगे।फैंस के पसंदीदा किरदारों की वापसी भी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है, जिससे कहानी में रोमांच का स्तर और बढ़ेगा।
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है फिल्म
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लंबे समय से अलग-अलग चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि अब जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को रिलीज हो सकती है। खास बात यह है कि इस दिन जन्माष्टमी का त्योहार भी पड़ रहा है, जिससे फिल्म को शानदार ओपनिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मेकर्स इस फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं ताकि दर्शकों को सिनेमाघरों में एक शानदार थिएट्रिकल एक्सपीरियंस मिल सके।
स्टार कास्ट और मेकर्स भी हैं खास
फिल्म में एक बार फिर कई लोकप्रिय कलाकार नजर आने वाले हैं। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं, जबकि इसे एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- विवादों के बाद फिर लौट रहा Badshah का गाना ‘टटीरी’, नए नाम और बदले लिरिक्स के साथ इस दिन होगा रिलीज
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ‘मिर्जापुर’ की गद्दी पर कब्जा जमाने की जंग में कौन जीत हासिल करता है और कौन नए साजिशों का जाल बुनता है। फैंस को 4 सितंबर 2026 का बेसब्री से इंतजार है, जब ‘मिर्जापुर’ की दुनिया बड़े पर्दे पर नया इतिहास रचने के लिए तैयार होगी।
