‘मिर्जापुर द मूवी’ से पहले मेकर्स का बड़ा सरप्राइज, रिलीज हुआ धमाकेदार रिकैप वीडियो, बढ़ा फैंस का उत्साह

Mirzapur The Movie Recap Video: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक खास रिकैप वीडियो जारी किया है, जिसमें 2018 से अब तक की कहानी दिखाई गई है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pankaj Tripathi Film Mirzapur The Movie Recap Video Release Date
मिर्जापुर: द मूवी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mirzapur The Movie Release Date: ओटीटी की सबसे लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर सीरीज में से एक मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। तीन सफल सीजन के बाद मेकर्स दर्शकों के लिए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर उत्साह और बढ़ा दिया है। हाल ही में जारी किए गए एक रिकैप वीडियो ने दर्शकों को एक बार फिर मिर्जापुर की खूनी राजनीति, दुश्मनी और सत्ता के खेल की याद दिला दी है।

मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विशेष वीडियो साझा किया है, जिसमें साल 2018 में शुरू हुई मिर्जापुर की कहानी से लेकर अब तक के अहम पलों को दिखाया गया है। वीडियो में कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया जैसे चर्चित किरदारों की झलक देखने को मिलती है। इस रिकैप का मकसद दर्शकों को फिल्म से पहले पूरी कहानी से दोबारा जोड़ना है ताकि सिनेमाघरों में फिल्म का अनुभव और बेहतर हो सके।

इस बार गद्दी की जंग होगी और भी खतरनाक

वीडियो के अंत में मेकर्स ने संकेत दिया है कि 2026 में मिर्जापुर का असली भौकाल बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। फिल्म में सत्ता की लड़ाई पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और रोमांचक होने वाली है। इस बार सिर्फ पुराने किरदार ही नहीं, बल्कि कई नए चेहरे भी कहानी का हिस्सा बनेंगे, जिससे गद्दी की जंग और दिलचस्प हो जाएगी।

नए कलाकारों की एंट्री से बढ़ी उत्सुकता

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। नए कलाकारों की एंट्री ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। रिकैप वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि गुड्डू भैया अब मिर्जापुर को अमेरिका बनाएंगे। वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्म में गालियों से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर राज करने वाली यह कहानी बड़े पर्दे पर कितना धमाल मचाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com