Haunted 3D The Ghost Of Past के टीजर ने बढ़ाई धड़कनें, डराने को तैयार हैं मिमोह चक्रवर्ती
Teaser Release: जंगल, हवेली और एक रहस्यमयी कविता, 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' के टीजर ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी है। मिमोह चक्रवर्ती की ये फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- Written By: अनिल सिंह
'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' से डराने को तैयार हैं मिमोह चक्रवर्ती, टीजर हुआ रिलीज
Mimoh Chakraborty: हॉरर फिल्मों के बादशाह विक्रम भट्ट अपनी नई फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ को लेकर चर्चा में हैं। अब इसका टीजर भी सारेगामा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। टीजर देखकर साफ लग रहा है कि यह फिल्म डर और रहस्य से भरपूर होगी। मिमोह चक्रवर्ती इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं ये कहा जा सकता है। ये फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दर्शकों को 2011 में आई ‘हॉन्टेड 3डी’ ने जितना डराया था, अब उसका सीक्वल और भी ज्यादा खौफनाक अनुभव देने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
Sunny Deol Emotional: पिता धर्मेंद्र की तारीफ सुनकर रो पड़े सनी देओल, राजकुमार संतोषी ने सुनाया भावुक किस्सा
‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, बेटी पलक से दूरी पर छलका राजा चौधरी का दर्द, श्वेता तिवारी का भी किया जिक्र
यहां देखें वीडियो
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: भोजपुरी गाने पर जमकर थिरकी नीलम गिरी, गौरव खन्ना के दिल पर चली छुरियां
‘वेलकम टू मानिकताल’
टीजर की शुरुआत एक सुनसान और डरावने जंगल से होती है, जहां रात का समय है, आसमान में काली घटाएं हैं, और ऊंचे पहाड़ों के बीच से एक कार गुजरती नजर आती है। इस कार में महाक्षय चक्रवर्ती उर्फ मिमोह अपने दोस्त के साथ सफर कर रहे हैं। कार एक पुराने से बोर्ड के पास रुकती है, जिस पर लिखा होता है, ‘वेलकम टू मानिकताल’… इसके बाद मिमोह एक हवेली में दाखिल होते हैं, जहां शुरू होता है डर का असली खेल।
बेहद डरावना है टीजर
हवेली के अंदर गूंजती अजीब-सी आवाजें माहौल को भयानक बनाती हैं। एक सीन में मिमोह दरवाजे के अंदर झांकते हैं और उनके पैरों के पास एक कांच की बोतल आकर रुकती है। फिर एक और सीन आता है, जहां उनका दोस्त एक पुरानी किताब उठाता है और पूछता है कि इसमें क्या खास है। इस पर मिमोह जवाब देते हैं, ‘कविता, जो हाथ से लिखी गई है।’ लेकिन, जब उनका दोस्त उस कविता को ढूंढ़ता है, तो वह कहीं नहीं मिलती। तभी, वह कागज हवा में उड़ते हुए जमीन पर गिरता है, जिस पर हाथ से लिखी कविता है।
विक्रम भट्ट ने किया है डायरेक्ट
टीजर में एक अनजान लड़की हवेली के अंदर टहलती दिखती है, जो माहौल को और रहस्यमय बना देती है। टीजर के आखिर में एक डरावने भूत की झलक दिखाई जाती है, जो स्क्रीन पर अचानक नजर आता है। ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘हॉन्टेड’ का सीक्वल है। पहली फिल्म उस दौर की सबसे सफल हॉरर फिल्मों में से एक थी और भारत की पहली स्टीरियोस्कोपिक 3डी हॉरर फिल्म थी। अब इस सीक्वल को भी विक्रम भट्ट ने ही डायरेक्ट किया है, जो ‘राज’, ‘1920’, और ‘शापित’ जैसी फिल्मों से पहले ही हॉरर फिल्मों में अपना नाम बना चुके हैं।
हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट फिल्म कब होगी रिलीज
फिल्म को आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और महेश भट्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके निर्माता आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और श्वेतांबरी भट्ट हैं, जबकि सह-निर्माता रूपा पंडित और राहुल वी. दुबे हैं। फिल्म में महाक्षय चक्रवर्ती के साथ एक्ट्रेस चेतना पांडे नजर आएंगी। यह फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
