- Hindi News »
- Entertainment »
- Mika Singh Share Story Of His First Meeting With Bollywood Superstar Salman Khan
Mika Singh ने सलमान खान संग पहली मुलाकात का सुनाया किस्सा, कहा- ‘दो पैग लगाने के बाद बदल जाते हैं भाईजान’
सलमान खान और मीका सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कई फिल्मों में साथ में गाने गाए हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में सिंगर ने सुपरस्टार को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। साथ ही कहा कि दो पैग लगाने के बाद सलमान बदल जाते हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

सलमान खान और मीका सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: सिंगर मीका सिंह और सुपरस्टार सलमान खान के बीच काफी गहरी दोस्ती है। मीका ने सलमान की कई फिल्मों में गाने गाए हैं और दोनों को कई बार साथ में देखा भी गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मीका सिंह ने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए, जो फैंस के लिए चौंकाने वाले हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि सलमान की पर्सनैलिटी दिन और रात में बिल्कुल अलग होती है।
दरअसल, शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में मीका सिंह ने कहा कि सलमान भाई दिन में थोड़े चिड़चिड़े रहते हैं, लेकिन शाम को जब वे दो या चार पैग मार लेते हैं, तो बेहद मिलनसार हो जाते हैं।
मीका ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा कि “सलमान भाई रात को कुछ और होते हैं और दिन को कुछ और। दो पैग के बाद वे बहुत ओपन हो जाते हैं, बराबरी का व्यवहार करते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप उन्हें हल्के में लें। वे सलमान खान हैं और आपको हर हाल में उनका सम्मान करना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर सिनेमा कनेक्शन की चर्चा, नेतन्याहू बोले- भाईचारे पर बने फिल्म तो होगी सुपरहिट
Anupama Upcoming Episode: जेल भेजने की धमकी पर कांपे टीना-अर्जुन, अनुपमा ने दिखाया सख्त रूप
‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ की क्लैश का दिखा बॉक्स ऑफिस पर असर, जानें बुधवार को किसने मारी बाजी
सिल्वर लहंगे में सजी रश्मिका मंदाना, ब्लैक शेरवानी में दिखे विजय देवरकोंडा, संगीत सेरेमनी की फोटो आई सामने
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके साथ ही मीका सिंह ने मीत ब्रदर्स से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार मीत ब्रदर्स ने सलमान के साथ रात को बिरयानी खाई और सोचा कि अब वे अच्छे दोस्त बन गए हैं। लेकिन अगली सुबह जब वे रेस 3 के प्रीमियर में सलमान से मिले, तो उन्होंने बिना कोई प्रतिक्रिया दिए पास से निकल गए। इस पर मीत ब्रदर्स हैरान रह गए। तब मीका ने उन्हें समझाया कि दिन में सलमान भाई से मिलना सही वक्त नहीं होता…उन्हें शाम के बाद मिलना चाहिए, खासकर किसी गाने के बहाने।
मीका ने सलमान से अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने बताया कि वह उस समय काफी नए थे और सलमान ‘जानम समझा करो’ की शूटिंग कर रहे थे। मीका ने उनके सामने गाना गाया और सलमान ने उनके साथ चाय भी पी। लेकिन वह इस बात को लेकर खुद को अब भी कोसते हैं कि उन्होंने सलमान से संपर्क में रहने का तरीका नहीं पूछा।
Mika singh share story of his first meeting with bollywood superstar salman khan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 255 अंक चढ़ा और 25500 पर निफ्टी की मजबूत शुरुआत
Feb 26, 2026 | 10:01 AMबेलासिस फ्लाईओवर आज से शुरू, ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर’ नाम से होगा लोकार्पण
Feb 26, 2026 | 09:56 AMलखनऊ ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर: पिता की हत्या कर बहन से बोला अक्षत- ‘दूर रह, भाई हैंडल कर लेगा’; कहां से मिला आइडिया?
Feb 26, 2026 | 09:47 AMमहाविकास आघाड़ी में एक सीट पर खींचतान, सुप्रिया सुले ने शरद पवार के नाम पर साधा समर्थन
Feb 26, 2026 | 09:46 AMट्रंप की जिद के सामने हारा ब्रिटेन! चागोस डील रोकी, बोले- आइलैंड्स सौंपने से पहले अमेरिका की मंजूरी जरूरी
Feb 26, 2026 | 09:46 AMबारामती उपचुनाव की तैयारी शुरू, मैदान में उतरेंगी सुनेत्रा पवार, राज्यसभा जाएंगे पार्थ पवार
Feb 26, 2026 | 09:38 AMपीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर सिनेमा कनेक्शन की चर्चा, नेतन्याहू बोले- भाईचारे पर बने फिल्म तो होगी सुपरहिट
Feb 26, 2026 | 09:37 AMवीडियो गैलरी

इजरायली संसद में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे… नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया अपना ‘भाई’
Feb 26, 2026 | 08:39 AM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM
दलित दंपति को सरेआम बेइज्जत कर मंदिर से बाहर निकाला
Feb 25, 2026 | 05:46 PM
झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM













