बिहार चुनावी माहौल में गूंजा मनोज तिवारी का नया गाना; ‘हां, हम बिहारी हैं’ बना नया नारा
Manoj Tiwari Bhojpuri Song: मनोज तिवारी ने दिवाली और चुनावी माहौल के बीच अपने फैंस को एक नया तोहफा दिया है। उनका नया गाना ‘हां, हम बिहारी हैं जी’ रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मनोज तिवारी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Manoj Tiwari Haan Hum Bihari Hain Ji Song: पूरे देशभर में आज यानी 20 अक्टूबर दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ इन दिनों में बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज है। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को अपना नया गाना ‘हां, हम बिहारी हैं जी’ रिलीज कर दिया। यह गाना खास तौर पर बिहार की मिट्टी, संस्कृति, परंपरा और गौरव को समर्पित है।
दरअसल, गाने के वीडियो में मनोज तिवारी अपने अभिनय और दमदार आवाज के जरिए बिहार की खासियतों को खूबसूरती से पेश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राज्य की लोक कला, त्योहार और मेहनतकश जनता की झलक दिखाई गई है, जो हर बिहारी के लिए गर्व का पल है।
मनोज तिवारी के नए गाने ने मचाया धमाल
मनोज तिवारी ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “बिहार का गौरव गीत…‘हां, हम बिहारी हैं जी’ पेश है। मेरे साथ इस गाने का आनंद लें और पूरा वीडियो देखने के लिए भोजपुरी आईटी सेल यूट्यूब चैनल पर जाएं।” उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर गाने की चर्चा को और तेज कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Khatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया क्रेज
Lock Upp 2: मिल गए टॉप 3 फाइनलिस्ट? राम कपूर और शिल्पा शिंदे का सफर हुआ खत्म!
The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
गाने के बोल अतुल कुमार राय ने लिखे हैं, जिन्होंने बिहार की मिट्टी और संस्कृति की प्रेरणा से इसे तैयार किया। शुरुआती पंक्तियां जैसे, “‘हां, हम बिहारी हैं जी’ माटी को सोना कर दें, वाली कलाकारी है, जी,” दर्शकों के बीच उत्साह और गर्व का भाव भर देती हैं। संगीत मधुकर आनंद ने दिया है, जिसमें भोजपुरी और लोक संगीत का शानदार मेल सुनने को मिलता है। रचना शैलेंद्र द्विवेदी ने की है, जिसने गीत की प्रस्तुति को और भी जीवंत बनाया है।
ये भी पढ़ें- हैप्पी दिवाली थलाइवा….रजनीकांत की झलक से झूमे फैंस, ‘जेलर 2’ के मेकर्स ने शेयर किया BTS VIDEO
‘हां, हम बिहारी हैं’ गाने को मिले इतने व्यूज
आपको बता दें, मनोज तिवारी हमेशा से ही अपने गानों और फिल्मों के जरिए बिहार की पहचान को बढ़ावा देते रहे हैं। ‘हां, हम बिहारी हैं जी’ गाना केवल भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नहीं बल्कि पूरे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को देश-दुनिया तक पहुंचाने का एक प्रयास भी है। रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस की ओर से इसे भरपूर प्यार मिल रहा है। साथ ही अबतक इस गाने पर 7 हजार से ज्यादा व्यूज भी आ चुके हैं।
