Manoj Bajpayee Career: रिजेक्शन से टूटे नहीं मनोज बाजपेयी, ‘सत्या’ से बदली किस्मत, बन गए एक्टिंग के बादशाह
Manoj Bajpayee Struggle Story: मनोज बाजपेयी ने चॉल में संघर्ष भरे दिन बिताने से लेकर 170 करोड़ की संपत्ति तक का सफर तय किया है। कई रिजेक्शन झेलने के बाद ‘सत्या’ फिल्म ने उनकी किस्मत बदली।
- Written By: सोनाली झा
मनोज बाजपेयी (फोटो- सोशल मीडिया)
Manoj Bajpayee Net Worth: मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन बिहार के छोटे से गांव बेलवा से निकलकर यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। 56वें जन्मदिन के मौके पर उनका सफर एक बार फिर चर्चा में है, जो संघर्ष, मेहनत और हिम्मत की मिसाल पेश करता है।
जब मनोज बाजपेयी सपनों की नगरी मुंबई पहुंचे थे, तब उनकी जिंदगी बेहद कठिन थी। वे एक चॉल में रहते थे, जहां उन्हें अपना कमरा 10 लोगों के साथ शेयर करना पड़ता था। करियर की शुरुआत में उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक बार उन्होंने अपनी फोटो एक असिस्टेंट डायरेक्टर को दिखाई, लेकिन उसने उसी समय उनकी तस्वीर कूड़ेदान में फेंक दी। यह घटना उनके लिए बेहद दुखद थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
सत्या ने बदली किस्मत
मनोज बाजपेयी ने अपने करियर की शुरुआत बैंडिट क्वीन से की, लेकिन उन्हें असली पहचान सत्या से मिली। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के ‘भीकू म्हात्रे’ के किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद मनोज बाजपेयी ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवाया और तीन नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
करोड़ों की संपत्ति के मालिक
कभी संघर्षों में घिरे रहने वाले मनोज बाजपेयी आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज बाजपेयी की कुल नेटवर्थ करीब 170 करोड़ रुपये है। मुंबई के अंधेरी इलाके में मनोज बाजपेयी का एक शानदार अपार्टमेंट है, जहां वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा मनोज बाजपेयी के पास बिहार में भी प्रॉपर्टी है। मनोज बाजपेयी अब एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
लग्जरी लाइफ और कार कलेक्शन
मनोज बाजपेयी के पास कई महंगी गाड़ियां हैं, जिनमें टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो, मर्सिडीज बेंज GLS 400d, टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा स्कॉर्पियो और BMW 5 सीरीज जैसी गाड़ियां शामिल हैं। फिल्मों के अलावा वे वेब सीरीज, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। मनोज बाजपेयी की कहानी इस बात का सबूत है कि अगर जुनून और मेहनत हो, तो कोई भी मुश्किल राह आपको मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। उनका सफर आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है।
