- Hindi News »
- Entertainment »
- Manna Dey Death Anniversary Legendary Singer And Hindi Movies Known Story
मुश्किल गीतों की पहली पसंद हैं मन्ना डे, आज भी दिलों में बसे, जानें उनके किस्से
Manna Dey News: मन्ना डे के गाए गीतों को लोग आज भी पसंद करते हैं। वहीं 24 अक्टूबर को उनकी पुण्यतिथि है, तो इस मौके पर चलिए हम उनके बारे में बताते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या

मन्ना डे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Manna Dey Death Anniversary: जब भी हिंदी फिल्मों के सदाबहार गीतों की बात होती है, तो मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के नाम याद आते हैं। लेकिन उनके साथ ही मन्ना डे का नाम भी हमेशा चमकता है। मन्ना डे की आवाज इतनी मधुर और पहचानने योग्य थी कि श्रोता फिल्मों के नाम या कलाकार भूल जाएं, लेकिन उनके गाए गीत कभी नहीं भूलते। आज 24 अक्टूबर को हम मन्ना डे की पुण्यतिथि पर उनके संगीत सफर और जीवन की याद करते हैं।
दरअसल, मन्ना डे का जन्म 1 मई 1919 को कोलकाता में प्रबोध चंद्र डे के रूप में हुआ। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1942 में फिल्म ‘तमन्ना’ से की, जिसमें उन्होंने मशहूर गायिका सुरैया के साथ गाया। इसके बाद ‘राम राज्य (1943)’ में उनके गीत ‘गई तू गई सीता सती’ को महात्मा गांधी तक ने सराहा।
मन्ना डे की ये थी खासियत
मन्ना डे की खासियत यह थी कि वे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण गीतों को सहजता से गा लेते थे। संगीतकारों ने उनकी इस क्षमता को देखते हुए कठिन गीतों के लिए हमेशा मन्ना डे का ही चयन किया। राजकपूर ने भी उन्हें कई फिल्मों में चुना। विशेष रूप से फिल्म ‘चोरी चोरी (1956)’ में गीत ‘ये रात भीगी भीगी’ को मुकेश की जगह मन्ना डे और लता मंगेशकर से रिकॉर्ड कराया गया। यह गीत आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे रोमांटिक गीतों में गिना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Met Gala 2026 में करण जौहर का जलवा, ड्रामैटिक केप पहन बने फैशन आइकॉन, मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में लूटी महफिल
Raja Shivaji ने मंडे टेस्ट किया पास, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ्तार, अब 50 करोड़ पार करने की तैयारी
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान
जूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
मन्ना डे के गायन की तारीफ उनके समकालीन कलाकारों ने भी की। मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर भी उनके गीतों के कायल थे। लता जी ने उन्हें ‘उपकार’ फिल्म के गीत ‘कसमें वादे प्यार वफा’ के लिए बेहद सराहा।
ऐसे थी अपने करियर की शुरुआत
अपने करियर में मन्ना डे ने हिंदी और बांग्ला के अलावा कुल 14 भाषाओं में गाने गाए। पांच दशकों के करियर में उन्होंने लगभग 3047 गीत रिकॉर्ड किए। उनके प्रसिद्ध गीतों में ‘यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिंदगी’ (जंजीर), ‘जिंदगी कैसी ये पहली’ (आनंद), और ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ (श्री 420) शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- ‘सुपर कमांडो ध्रुव’ पर फिल्म बनाएंगे शाहरुख खान, आर्यन संभालेंगे कमान, फिर एक बार मचेगा धमाल
मन्ना डे की आवाज़ आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित है। उनका संगीत न केवल क्लासिक है बल्कि हर पीढ़ी के श्रोता उन्हें सुनकर भाव-विभोर होते हैं। मन्ना डे हिंदी सिनेमा के ऐसे गायक हैं, जिनकी धुनें और गायकी हमेशा अमर रहेंगी।
Manna dey death anniversary legendary singer and hindi movies known story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मायावती का हाथी हुआ पस्त: बंगाल से तमिलनाडु तक बसपा का सूपड़ा साफ, क्या खत्म हो रहा है दलित राजनीति का दौर
May 05, 2026 | 01:04 PMMP में यूरिया के लिए किसानों को नहीं लगाने होंगे चक्कर, एक बार में ही मिल जाएगी पूरी खाद
May 05, 2026 | 12:54 PMMet Gala 2026 में करण जौहर का जलवा, ड्रामैटिक केप पहन बने फैशन आइकॉन, मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में लूटी महफिल
May 05, 2026 | 12:54 PMटीवीके की आंधी में लड़खड़ा गया बीजेपी का तमिलनाडु अभियान, महज एक सीट से करना पड़ा संतोष
May 05, 2026 | 12:51 PMकेरल में जला ‘लालू का लालटेन’, जीत हासिल करने में कामयाब रहा RJD का इकलौता उम्मीदवार, जानिए कौन हैं PK प्रवीण?
May 05, 2026 | 12:43 PMगर्मी से बचने का अनोखा जुगाड़! टेंट के नीचे निकली बारात, वायरल वीडियो ने जीता दिल
May 05, 2026 | 12:40 PMFree Uniform Scheme Maharashtra: सरकारी स्कूलों में बंटेगी ड्रेस; गुणवत्ता खराब होने पर स्कूल समिति जिम्मेदार
May 05, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













