Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘संविधान लोगों को न्याय नहीं दिला पाया…’ मनीषा कोइराला ने नेपाल की राजनीति पर किया बड़ा खुलासा

Nepal Politics Democracy: मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में नेपाल की राजनीति, संविधान और समाज पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान में राजशाही के लिए भी जगह होनी चाहिए थी।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Sep 14, 2025 | 04:38 PM

मनीषा कोइराला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Manisha Koirala Reacted On Nepal Politics: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और नेपाल की राजनीतिक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में नेपाल की राजनीति, संविधान और समाज पर अपनी बेबाक राय रखी। मनीषा के दादा बीपी कोइराला नेपाल के पहले प्रधानमंत्री थे, जबकि उनके पिता प्रकाश कोइराला भी एक राजनीतिक मंत्री रहे। ऐसे परिवेश में पली-बढ़ी मनीषा का राजनीतिक नजरिया गहरी समझ और अनुभव से प्रभावित है।

मनीषा ने कहा कि नेपाल में संविधान पूरी तरह से न्याय सुनिश्चित करने में असफल रहा है। उनका मानना है कि आज के नेता राजनीति की मूल भावना को भूल चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी हमेशा कहते थे कि राजनीति जनता की सेवा है और यह एक सपना है जिसे केवल समाज के लिए देखा जाना चाहिए। लेकिन जैसे-जैसे नेताओं को समझौते करने पड़े, उनके सिद्धांत कमजोर पड़ते गए और उनका सपना धुंधला होता गया।

मनीषा कोइराला ने नेपाल की राजनीतिक परिस्थितियों पर जताई चिंता

मनीषा ने नेपाल की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर अपनी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नेपाल में बार-बार सरकारें गिरती हैं क्योंकि नेताओं ने मूल उद्देश्य और जनता के प्रति जिम्मेदारी को secondary बना दिया है। उन्होंने लोकतंत्र की अहमियत को स्वीकार करते हुए कहा कि केवल दिखावटी लोकतंत्र नहीं, बल्कि ऐसा लोकतंत्र होना चाहिए जिसमें संस्थाएं राजनीतिक दखल से मुक्त हों और योग्य लोगों को उनकी क्षमता के आधार पर कार्य करने का अवसर मिले।

नेपाल के समाज और संस्कृति पर भी मनीषा ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि नेपाल एक लैंडलॉक देश है, जहां समाज आधुनिक है, लेकिन परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ भी है। उन्होंने बताया कि नेपाली समाज में धार्मिक और पारंपरिक मूल्य जैसे लाल टीका और मंगलसूत्र आज भी बेहद सम्मानित हैं। मनीषा के अनुसार, अगर आधुनिकता और परंपरा का सही संतुलन बनाया गया होता, तो राजनीतिक और सामाजिक हालात बेहतर हो सकते थे।

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार एक बार फिर मचाएंगे धमाल, Jolly LLB 3 ओपनिंग डे पर तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड!

नेपाल के राजशाही को लेकर कही ये बात

राजशाही पर मनीषा कोइराला का कहना है कि संविधान में राजा के लिए जगह होनी चाहिए थी क्योंकि अधिकांश नेपाली हिंदू हैं और राजा के प्रति सम्मान अब भी गहरा है। उन्होंने यह भी साझा किया कि शाही महल में हुए नरसंहार के समय वह लंदन में शूटिंग कर रही थीं और खबर सुनकर पूरी तरह टूट गई थीं।

 

Manisha koirala nepal politics constitution tradition opinion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2025 | 04:38 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Nepal Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

Bigg Boss 19: ‘धरती पर लड़के खत्म हो जाएं, फिर भी न देखूं अभिषेक की तरफ’, तान्या ने दिखाए तेवर

2

पवन सिंह नाराज: रवि किशन की धमकी को बताया ‘बकवास’, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

3

मस्ती 4 ट्रेलर देख बिदके यूजर्स, एडल्ट जोक्स और अश्लीलता पर लगाई फटकार

4

पैसा कमाने के लिए ‘महीने में 10 वन नाइट स्टैंड’, एक्ट्रेस को लेकर डिटेक्टिव का चौंकाने वाला खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.