मुंबई: ममता कुलकर्णी इस समय भारत वापसी को लेकर सुर्खियों में हैं, जबकि कुछ समय पहले करण अर्जुन फिल्म के री-रिलीज के दौरान वह सुर्खियों में आई थी। ममता कुलकर्णी 25 साल के बाद भारत लौटी हैं। मुंबई पहुंचने पर उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताज की और बताया कि जब उनकी फ्लाइट भारत के ऊपर से गुजर रही थी तो वह अपने मातृभूमि को देखकर भावुक हो गई थी। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह अपने आंसू नहीं रोक पाई। नम आंखों के साथ उन्होंने मीडिया कर्मियों के सामने पोज दिया।
ममता कुलकर्णी हाल ही में दोबारा रिलीज हुई फिल्म करण अर्जुन की वजह से सुर्खियों में आई थी, लेकिन ममता कुलकर्णी की पर्सनल लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में रही है। ममता कुलकर्णी के अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन का भी बीते समय में दावा किया गया था, 2016 के अगर बात करें तो ठाणे पुलिस ने दो वाहनों में करीब 3 किलो एप्रेडिन पावडर बरामद किया था, जो नशे की दवा की श्रेणी में आता है।
ये भी पढ़ें- पुष्पा राज पर भारी पड़ा भंवर सिंह, अल्लू अर्जुन और फहद फासिल फसिल में कांटे की टक्कर
इस मामले में मयूर और सागर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में ममता कुलकर्णी समेत 7 लोगों को वंचित घोषित किया गया था। इस मामले में चली जांच और सबूत के अभाव के बाद केस को बंद कर दिया गया, इस मामले में ममता कुलकर्णी को भी आरोपी बनाया गया था।
ममता कुलकर्णी की उम्र 52 साल की है लेकिन उनकी खूबसूरती अब भी बरकरार है। ऐसे में जैसे ही वह भारत वापस लौटी हैं सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर को लेकर ढेर सारी पोस्ट की गई है और सभी पोस्ट में ममता कुलकर्णी को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। कॉमेंट्स के माध्यम से लोगों ने ढेर सारे सवाल भी किए हैं, जैसे उनके मामले की जांच फिर शुरू होगी क्या। क्या ममता कुलकर्णी बॉलीवुड में वापसी करेंगी। ममता कुलकर्णी के भारत वापसी का मकसद क्या है। इस तरह के सवाल सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा है, उम्मीद है कि उन्हें इन सभी सवालों का जवाब जल्द ही मिलेगा।