ममता कुलकर्णी ने विवादित फोटशूट पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- तब नहीं था सही गलत का ज्ञान
ममता कुलकर्णी ने अपने विवादित फोटोशूट को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि तब उन्हें फोटोशूट को लेकर गलत सही का ज्ञान नहीं था। चलिए जानते हैं उन्होंने इस विषय पर क्या कुछ कहा।
- Written By: अनिल सिंह
ममता कुलकर्णी ने अश्लील फोटोशूट पर तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब
मुंबई: ममता कुलकर्णी इस समय किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर पद से निष्कासित किए जाने के बाद सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई सवालों का जवाब दिया है। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव और धीरेंद्र स्वामी को भी जमकर फटकार लगाई है। बाबा रामदेव के लिए ममता कुलकर्णी ने कहा कि उन्हें महाकाल से डरना चाहिए। वहीं धीरेंद्र शास्त्री के लिए उन्होंने कहा कि जितनी उनकी उम्र है उससे ज्यादा मैं तपस्या कर चुकी हूं।
इंडिया टीवी के आप की अदालत में ममता कुलकर्णी मेहमान बनकर पहुंची थी, जहां रजत शर्मा उनसे सवाल पूछते हुए नजर आए। रजत शर्मा ने ममता कुलकर्णी से उनके सेमी न्यूड फोटोशूट को लेकर भी सवाल पूछा कि उन्होंने टॉपलेस पोज़ क्यों दिया था। इस पर ममता कुलकर्णी ने कहा, स्टारडस्ट वाले मेरे पास आए थे उन्होंने मुझे डेमी मूर की फोटो दिखाई जो मुझे अश्लील नहीं लगी। मैं काफी मासूम थी और कक्षा 9 में पढ़ती थी। मैंने उस वक्त यह भी कहा था कि मैं अभी वर्जन हूं, लोगों को यह बात हजम नहीं हुई थी।
ये भी पढ़ें- देवा और स्काई फोर्स दोनों को मिला वीकेंड का फायदा, निर्णायक होगा मंडे टेस्ट
सम्बंधित ख़बरें
Gen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
आषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
डिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
इंटरव्यू के दौरान ममता कुलकर्णी ने यह भी कहा कि मैं तब सेक्स के बारे में नहीं जानती थी। जब तक आप सेक्स के बारे में नहीं जानते हो, आपको कुछ भी गलत नहीं लगता। इसलिए मुझे सेमी न्यूड फोटोशूट के बारे में सही और गलत का अंदाजा नहीं था। आप यकीन नहीं करोगे मैंने 23 सालों तक कोई भी पोर्नोग्राफी या पॉर्न वीडियो नहीं देखा था। ममता कुलकर्णी ने जोर देकर यह कहा कि उस समय उन्हें यह पता नहीं था कि वह फोटोशूट सही संदेश दे रहा है या गलत। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि ममता कुलकर्णी इस समय विवादों में घिरी हुई हैं, लेकिन ममता कुलकर्णी ने न सिर्फ अपनी चुप्पी तोड़ी है, बल्कि उनकी आलोचना करने वालों को मुंहतोड़ जवाब भी दे दिया है।
