Pune: ढाई साल बाद एक मंच पर अजित पवार और सुप्रिया सुले, पारिवारिक मतभेद सुलझे
Maharashtra Politics: पुणे में अजित पवार और सुप्रिया सुले ढाई साल बाद एक मंच पर आए। पुणे-पिंपरी मनपा चुनाव के लिए एनसीपी दोनों गुटों ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
अजित पवार और सुप्रिया सुले (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे व उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के पुनर्मिलन के बाद पवार परिवार के बीच की भी दूरियां खत्म हो रही है। शनिवार को पुणे में करीब ढाई साल बाद डिप्टी सीएम अजित पवार अपनी बहन सुप्रिया सुले के साथ एक मंच पर नजर आएं।
दोनों नेताओं ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनावों के लिए अपना संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया। इन दोनों नगर निगम ने राकां का दोनों गुट (शरद पवार व अजित पवार गुट) आपस में गठबंधन करने के बाद बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।
पवार परिवार के बीच बढ़ती नजदीकियों के बाद इस बात की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही कि राकां का दोनों गुट दोबारा एक साथ आ सकते हैं। इसके संकेत अजित ने भी दिए हैं। उनके मुताबिक दोनों परिवार के विवाद सुलझ गए हैं। हालांकि सुप्रिया ने फ़िलहाल बचते हुए कहा है कि यह गठबंधन सिर्फ नगर निगम चुनाव के लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Vidhan Parishad Election: नामांकन के आखिरी दिन सुनेत्रा और शिंदे को झटका, पार्टी की बेवफाई से कई वफादार नाराज
पुणे में थर्मामीटर से भी ज्यादा खतरनाक है ‘हीट स्ट्रेस’ का स्तर; वैज्ञानिकों ने दी जनस्वास्थ्य संकट की चेतावनी
MLC Election Pune: विक्रम काकडे की उम्मीदवारी पर बवाल, NCP में अंतर्कलह, रामदास गाडे ने दिया इस्तीफा
पुणे जहरीली शराब मामले में नया मोड़, 2 बड़े पुलिस अधिकारी निलंबित, 24 तक पहुंच चुका है मृतकों का आंकड़ा
दोनों गुट साथ मिलकर लड़ेंगे पुणे व पिंपरी चिंचवड चुनाव
दो साल पहले अजित बगावत करते हुए बीजेपी की अगुवाई में बनी महायुति सरकार में शामिल हो गए थे। यहां तक कि अजित ने अपने चाचा की पार्टी पर कब्ज़ा करते हुए राकां का चुनाव चिन्ह घड़ी भी हासिल कर लिया। इस वजह से चाचा भतीजे के बीच दीवार खड़ी हो गई थी। लेकिन इस बार पुणे व पिंपरी चिंचवड महानगरपलिका चुनाव में दोनों गुट ने साथ मिल कर लड़ने का फैसला किया है। इससे दोनों परिवार के बीच जमी बर्फ पिघल रही है।
ये भी पढ़ें :- Nagpur News: बीजेपी ने आठवले गुट को थमाया ठेंगा, खिलाफ में प्रचार करेंगे कार्यकर्ता
सुप्रिया केंद्र में, रोहित राज्य में मंत्री !
पवार परिवार में बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए हाल ही में ओबीसी नेता लक्षमण हाके ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि महानगरपालिका चुनाव के बाद सुप्रिया सुले केंद्र में और रोहित पवार राज्य सरकार में मंत्री बनेंगे। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही राकां के दोनों गुट का विलय होगा और ये सभी बीजेपी के साथ हाथ मिलायेंगे।
