ममता कुलकर्णी का बड़ा बयान, बोलीं- दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं, उसने मुंबई ब्लास्ट नहीं किया
Mamta Kulkarni Statement: ममता कुलकर्णी ने हाल ही में दाऊद इब्राहिम पर चौंकाने वाला बयान दिया। गोरखपुर के एक धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने कहा कि “दाऊद आतंकवादी नहीं था, उसने मुंबई ब्लास्ट नहीं किया।
- Written By: सोनाली झा
ममता कुलकर्णी का बड़ा बयान
Mamta Kulkarni Statement On Dawood Ibrahim: 90 के दशक की बोल्ड और चर्चित एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्मों से दूरी बनाकर साध्वी बन चुकीं ममता ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बचाव में कहा है कि वो आतंकवादी नहीं हैं, उन्होंने मुंबई ब्लास्ट नहीं किया।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचीं ममता कुलकर्णी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं था, उसने बम ब्लास्ट नहीं किया। वह निर्दोष है। उनका यह बयान सुनते ही वहां मौजूद लोग चौंक गए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। कई लोग इसे न्यायिक प्रक्रिया का अपमान बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट कहकर ट्रोल कर रहे हैं।
1993 मुंबई ब्लास्ट में दाऊद का नाम
बता दें कि 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट में 257 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। इस हमले को CBI और NIA की जांच में दाऊद इब्राहिम को मास्टरमाइंड बताया गया था। वह पाकिस्तान में छिपा हुआ माना जाता है और भारत की मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की सूची में शामिल है। ऐसे में ममता कुलकर्णी का बयान कई सवाल खड़े करता है।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
ममता कुलकर्णी कह रही हैं दाऊद इब्राहिम ने कभी कोई बम ब्लास्ट नहीं किया, ना ही कोई वह एंटी नेशनल है…वह कोई टेररिस्ट नहीं है pic.twitter.com/XycU6e9n6k — Kavish Aziz (@azizkavish) October 29, 2025
अब मैं अध्यात्म के रास्ते पर हूं
ममता कुलकर्णी ने अपने बयान के बाद कहा कि वह अब पूर्णतः आध्यात्मिक जीवन जी रही हैं और राजनीति या फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं रखतीं। उन्होंने कहा कि अब मैं केवल धर्म, ध्यान और तपस्या में लीन हूं। मेरा मकसद मानवता की सेवा करना है। ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में ‘करण अर्जुन’, ‘कृष्णा’, ‘बाजी’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी हिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाई। उन्हें उस दौर की इट गर्ल कहा जाता था।
2025 में भारत लौटीं ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी साल 2000 के बाद अचानक फिल्मों से गायब हो गईं। 2016 में उनका नाम ड्रग्स तस्करी केस में भी आया था, जब उनके कथित पति विक्रम गोस्वामी (विक्की) के साथ उनका संबंध बताया गया। 2025 के कुंभ मेले से पहले ममता भारत लौटीं और ‘माई ममता नंद गिरी’ नाम से संन्यास लेकर साध्वी बन गईं। ममता के इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। लोग पूछ रहे हैं कि एक साध्वी होते हुए वह एक मोस्ट वॉन्टेड आरोपी का बचाव क्यों कर रही हैं? कई यूजर्स ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
