Main Vaapas Aaunga Day 2: दिलजीत दोसांझ को वीकेंड का मिला फायदा! ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे दिन की दमदार कमाई
Diljit Dosanjh Movie Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 2 दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार रफ्तार पकड़ ली है। वीकेंड के पहले दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखा गया।
- Written By: यति सिंह
वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Main Vaapas Aaunga Collection: सिनेमाघरों में इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों के बीच मुकाबला बेहद मजेदार होता जा रहा है। दिग्गज फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों को अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है। इस फिल्म में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और उभरते हुए एक्टर वेदांग रैना की जुगलबंदी लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
रिलीज के पहले दिन जहां फिल्म की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही थी, वहीं बीते शनिवार को वीकेंड का फायदा फिल्म मैं ‘वापस आऊंगा’ को पूरी तरह मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। दर्शकों से मिल रही मिलीजुली प्रतिक्रिया के बाद थिएटर्स में अचानक चहल-पहल बढ़ गई है और इस फिल्म के कलेक्शन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
वीकेंड पर हुई पैसों की जोरदार बरसात
फिल्म मैं वापस आऊंगा के रिलीज के दूसरे दिन शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बीते शनिवार को फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने करीब 1.85 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इस नए आंकड़े के साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 3.00 करोड़ रुपये के लेवल पर पहुंच गया है।
अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग 3.60 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि देश भर में इस फिल्म को सिर्फ 2,152 शोज ही मिले थे, लेकिन कम शोज होने के बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी मौजूदगी ने फिल्म की झोली पैसों से भर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 6: वीकडेज़ में भी विजय का जलवा बरकरार, मेकर्स की हुई तगड़ी कमाई
गमछा, घोड़ा और ठेठ भोजपुरी अंदाज… ‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप यादव का वायरल स्वैग
बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी से मिलते ही भावुक हुईं सुजैन खान, किस करते हुए वायरल हुआ वीडियो
‘मेरे बच्चों की मां बनोगी?’ जब 8 साल बड़ी तलाकशुदा इस एक्ट्रेस को ऐसे प्रपोज कर बैठे थे बख्तियार
।बॉक्स ऑफिस के बड़े मुकाबले में दी कड़ी टक्कर
इस समय सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने कई विकल्प मौजूद हैं। इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच एक तगड़ा मुकाबला चल रहा है। दिलजीत दोसांझ की यह फिल्म इस वक्त मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी की थ्रिलर और पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म गवर्नर को जमीनी स्तर पर बेहद कड़ी चुनौती दे रही है। हालांकि बाजार में अन्य बड़ी और बहुचर्चित फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद इस फिल्म ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। कम स्क्रीन काउंट होने के बाद भी दर्शकों की पहली पसंद बनना इस फिल्म की एक बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
छुट्टी पर टिकी सबकी नजरें
अपने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने बीते शनिवार को जिस तरह से रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर फिल्म समीक्षक काफी उत्साहित हैं। हालांकि इस फिल्म की असली परीक्षा सोमवार से शुरू होने वाली है। सोशल मीडिया पर जिस तरह से आम जनता एक्टर नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना की एक्टिंग की तारीफ कर रही है, उसे देखकर लगता है कि फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।
यह भी पढ़ें: Bharat Bhagya Vidhaata Day 2: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, कमाई ने बढ़ाई चिंता
विभाजन के दौर की अधूरी प्रेम कहानी
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की सक्सेस के पीछे इसकी बेहद भावुक और अनोखी कहानी को माना जा रहा है। ‘मैं वापस आऊंगा’ एक पीरियड लव स्टोरी है जो इतिहास के पन्नों को खंगालती है। फिल्म के भीतर सिंगर दिलजीत दोसांझ जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के पोते की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म की कहानी में उन्हें पता चलता है कि देश के विभाजन से पहले उनके दादा की एक बेहद खूबसूरत प्रेम कहानी थी, जो साल 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान हमेशा के लिए अधूरी रह गई। इस दर्दनाक कहानी के सामने आने के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल जाता है। बता दें कि फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नसीरुद्दीन शाह के युवा दिनों के किरदार को वेदांग रैना ने निभाया है।
