‘न मैंने धर्म बदला, न मुझ पर कोई दबाव…’, शादी के बाद उठे ‘लव लिहाद’ सवालों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी
Monalisa Reaction On Love Jihad: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी कर ली है। शादी के बाद उठे ‘लव जिहाद’ विवाद पर मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष साफ किया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mahakumbh Viral Girl Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ मेले से सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। खबर है कि मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने इस शादी को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए सवाल भी उठाए हैं।
विवाद बढ़ने के बाद मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी शादी और उससे जुड़े आरोपों पर खुलकर बात की। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला है और उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है।
मोनालिसा ने शादी के बाद उठे ‘लव जिहाद’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने बताया कि उनके परिवार वाले उनकी शादी किसी और से करवाना चाहते थे। लेकिन उन्हें वह रिश्ता मंजूर नहीं था। उन्होंने कहा कि जिस लड़के से उनकी शादी तय की जा रही थी, वह उनकी बुआ का बेटा था और उन्हें वह रिश्ता भाई जैसा लगता था। इसी वजह से उन्होंने उस रिश्ते को ठुकरा दिया और अपनी पसंद से शादी करने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
Bandits of Chambal लाएगा बीहड़ों की असली कहानी, डकैतों से लेकर पुलिस सुधार तक अनकहा सच आएगा सामने
Raja Shivaji की ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस को हिला डाला
Riteish Deshmukh ने आशा भोसले को याद कर शेयर की भावुक यादें, बोले- मैं उन्हें आशा आई कहकर पुकारता था
जम्मू के बंतलाब इलाके में ढहा पुल का हिस्सा, 3 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत, उपमुख्यमंत्री ने बताई बड़ी चूक
मोनालिसा ने यह भी बताया कि उनके पिता इस शादी से नाराज हैं। हालांकि वह उनके साथ कार्यक्रम में आए थे, लेकिन शादी में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उनकी शादी पूरी तरह हिंदू परंपराओं के अनुसार हुई है और इसे ‘लव जिहाद’ कहना बिल्कुल गलत है।
VIDEO | Thiruvananthapuram, Kerala: “I got married according to Hindu rituals. It is not ‘love jihad’. I respect all religions and consider every religion equal,” says Viral Mahakumbh girl Monalisa. (Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/LFNk6GzGMC — Press Trust of India (@PTI_News) March 12, 2026
मोनालिसा के पति फरमान ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और किसी ने भी धर्म परिवर्तन नहीं किया है। फरमान ने बताया कि वह एक अभिनेता हैं और साउथ व हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने वही किया जो मोनालिसा चाहती थीं और उनके लिए मोनालिसा की खुशी सबसे ज्यादा मायने रखती है।
सनोज मिश्रा ने भी पूरे मामले पर दिया रिएक्शन
इस पूरे मामले में फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सनोज मिश्रा ही मोनालिसा को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर इस शादी पर नाराजगी जाहिर की है।
अपने पोस्ट में सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के फैसले को ‘बगावत’ नहीं बल्कि ‘लव जिहाद’ बताया। उन्होंने लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। उनका कहना है कि महाकुंभ में वायरल होने के बाद मोनालिसा को उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग देने और फिल्म में मौका देने का फैसला किया था।
फिलहाल इस विवाद के बीच मोनालिसा और फरमान का कहना है कि उनकी शादी पूरी तरह आपसी सहमति और प्यार के आधार पर हुई है। दोनों ने साफ किया है कि उन्होंने एक-दूसरे के धर्म का सम्मान किया है और किसी तरह का धर्म परिवर्तन नहीं किया है।
