Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिता ब्रिटिश आर्मी में कर्नल, बहन रवीना टंडन की मां, एक्टर नहीं बनना चाहते थे शोले के सांभा

Mac Mohan Birth Anniversary: शोले के सांभा एक्टर नहीं क्रिकेटर बनने के लिए मुंबई आए थे, उनके पिता ब्रिटिश आर्मी में कर्नल थे, तो बहन रवीना टंडन की मां, मैक मोहन की जयंती पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Apr 24, 2025 | 07:35 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

Mac Mohan Birthday Special: फिल्म शोले में सांभा का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर मैक मोहन का जन्म 24 अप्रैल 1938 को कराची में हुआ था। उनके पिता ब्रिटिश आर्मी में कर्नल थे। सन 1940 में उनके पिता का ट्रांसफर कराची से लखनऊ हो गया था। ऐसे में मैकमोहन की शुरुआती पढ़ाई लखनऊ में हुई। उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक बचपन से था और वह बड़े होकर क्रिकेटर बनना चाहते थे। मुंबई में क्रिकेट की अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है, इसलिए वह साल 1952 मुंबई आ गए। मुंबई आने के बाद में पैसों की जरूरत थी, तो उन्होंने दोस्त के कहने पर नाटक में काम करना शुरू कर दिया। वहां से उन्हें कुछ पैसे मिल जाया करते थे, लेकिन उनका पार्ट टाइम काम उनका पेशा बन जाएगा, उन्हें यह पता नहीं था। शौकत कैफी के नाटक से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर ली थी।

नाटक में एक्ट करते-करते उन्हें फिल्म का ऑफर मिला, 1961 में आई फिल्म जंगली में उन्होंने एक छोटी सी भूमिका निभाई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। 1964 में आई देशभक्ति फिल्म हकीकत में उन्होंने रामस्वरूप के छोटे भाई का किरदार निभाया और यहां से उन्हें शोहरत मिलने लगी। 1975 में आई फिल्म शोले ने उनकी किस्मत बदल दी वह सांभा के किरदार से बेहद लोकप्रिय हो गए, उनका असल नाम मैक मोहन पीछे छूट गया वह सांभा के नाम से पहचाने जाने लगे।

ये भी पढ़ें- Jolly LLB 2 से Article 370 तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा है जम्मू कश्मीर का आतंकवाद

मैक मोहन के बारे में लोग कम ही जानते हैं कि उनकी बहन वीना टंडन रवीना टंडन की मां है। रवीना के पिता का नाम रवि टंडन है और रवीना का नाम माता-पिता दोनों के नाम को मिलाकर रवीना रखा गया था। ऐसे में जिन्हें अब तक यह लगता रहा कि रवीना टंडन का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, वो सच नहीं था, उनका भी फिल्म में कनेक्शन था। उनके मामा बॉलीवुड के विलेन थे। मैक मोहन की बात करें तो उन्हें सिगरेट पीने की बुरी आदत थी। वह चेन स्मोकर हुआ करते थे और उनकी इसी आदत ने उनकी जान ले ली। 46 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने करीब 174 फिल्मों में काम किया। 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई और 72 साल की उम्र में उनकी मौत फेफड़ों में ट्यूमर की वजह से हुई। बॉलीवुड के अलावा उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया था, भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला में वो अहम किरदार में नजर आए थे।

Mac mohan birthday special sholay fame sambha was the uncle of raveena tondon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2025 | 07:35 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, भक्ति के रंग में डूबे सेलेब्स

2

जंगल से समंदर और आग की राख तक, अवतार 3 में तीन क्लान्स की कहानी ने बढ़ाया रोमांच

3

आम्रपाली दुबे की नई रील ने मचाया सोशल मीडिया पर गरदा, अरविंद अकेला कल्लू ने किया रिएक्ट

4

Border 2 Teaser: बॉर्डर 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज, पाकिस्तान को सबक सिखाने लौटे सनी देओल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.