पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर फिसल गई, जानें फिल्म की लाइफटाइम कलेक्शन
Ustad Bhagat Singh बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। पवन कल्याण की फिल्म ने भारत में 75 करोड़ और विदेशों से 12 करोड़ रुपये कमाए, कुल 87 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।
- Written By: सोनाली झा
उस्ताद भगत सिंह की कमाई (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Ustad Bhagat Singh Box Office Collection: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में इस साल रिलीज़ हुई उस्ताद भगत सिंह को बड़ी उम्मीदों के साथ दर्शकों के सामने लाया गया था। पवन कल्याण स्टारर यह फिल्म एक एक्शन-ड्रामा है, जिसे हरीश कल्याण ने निर्देशित किया। हालांकि, रिलीज़ के बाद से ही उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन करती रही और दर्शकों का ज्यादा ध्यान आकर्षित नहीं कर सकी।
उस्ताद भगत सिंह की कुल वर्ल्डवाइड कमाई लगभग 87 करोड़ रुपये तक पहुंची। उस्ताद भगत सिंह में भारत से 75 करोड़ रुपये और विदेशों से 12 करोड़ रुपये का योगदान रहा। उस्ताद भगत सिंह ने अपने होम स्टेट तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन किया, जहां इसने लगभग 65 करोड़ रुपये कमाए। बाकी भारतीय मार्केट से करीब 10 करोड़ रुपये का योगदान मिला। उस्ताद भगत सिंह का यह कलेक्शन उसके बड़े बजट और स्टार-कास्ट को देखते हुए उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। दर्शकों और आलोचकों दोनों से मिले मिश्रित रिस्पॉन्स ने उस्ताद भगत सिंह के बॉक्स ऑफिस पर असर डाला।
फ्लॉप होने के पीछे की वजहें
उस्ताद भगत सिंह फ्लॉप होने के कई कारण बताए जा रहे हैं। सबसे प्रमुख वजह खराब मार्केटिंग रही, जिससे दर्शकों तक फिल्म की पहुंच कम हुई। इसके अलावा, उस्ताद भगत सिंह का ‘वर्ड-ऑफ-माउथ’ भी एवरेज था, जिससे लोग थिएटर में देखने के लिए उत्साहित नहीं हुए। साथ ही, उस्ताद भगत सिंह का क्लैश रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 के साथ हुआ, जिसने तेलुगू मार्केट में भी दबदबा बनाए रखा और ‘उस्ताद भगत सिंह’ के लिए मुश्किलें और बढ़ा दीं।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
फिल्म और कलाकारों का विवरण
उस्ताद भगत सिंह में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं, जबकि श्रीलीला और राशि खन्ना ने भी अहम रोल निभाए हैं। इसके अलावा आर. पार्थिबन, राव रमेश, के.एस. रविकुमार, गौतमी, रामकी, एल.बी. श्रीराम और सत्यम राजेश जैसी वरिष्ठ कलाकारों ने भी फिल्म में योगदान दिया। उस्ताद भगत सिंह के कमजोर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बावजूद, पवन कल्याण के प्रशंसकों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की। हालांकि कमाई के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं आए, जिससे उस्ताद भगत सिंह 2026 की सबसे चर्चित फ्लॉप फिल्मों में से एक बन गई।
