Maa Inti Bangaaram Day 4: चौथे दिन भी दर्शकों का मिला साथ, बॉक्स ऑफिस पर कायम है सामंथा का जलवा
Samantha Ruth Prabhu Movie Collection: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंती बंगारम' ने पहले वीकेंड पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मंडे टेस्ट का सामना किया, जहां इसकी कमाई में भारी गिरावट देखी गई।
- Written By: यति सिंह
सामंथा रुथ प्रभु (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Maa Inti Bangaaram Day 4 Collection: साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो चुके हैं और अब फिल्म के पहले सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म की रफ्तार वर्किंग डे शुरू होते ही थोड़ी धीमी पड़ गई है। आम तौर पर वीकडे में फिल्मों के कलेक्शन में ऐसी गिरावट देखने को मिलती है, और सामंथा की फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ के साथ भी ऐसा ही कुछ होता नजर आ रहा है।
फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ को रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखने के बाद बीते सोमवार को फिल्म की कमाई में पहली बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, इस पारिवारिक ड्रामा फिल्म ने अपने 4 दिन यानी सोमवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। अगर इस आंकड़े की तुलना रविवार की कमाई से की जाए, तो मेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है।
वीकेंड पर लगी थी तगड़ी लॉटरी
फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ के सफर की शुरुआत शुक्रवार को उम्मीदों के मुताबिक हुई थी, जब इस फिल्म ने घरेलू बाजार में 5.35 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की। इसके बाद बीते शनिवार को दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ और इसने 7.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, रविवार का दिन तो फिल्म के लिए पूरी तरह से वरदान साबित हुआ, जब फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ ने देश भर में रिकॉर्ड 10.10 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया।
सम्बंधित ख़बरें
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म DC का जलवा, पहले दिन दुनियाभर से की 6 करोड़ की कमाई
किसिंग सीन जबरदस्ती… पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
मुझे उल्लू बनाया गया… एक्शन सीन को लेकर खोला राज, धमाल 4 के मेकर्स पर संजीदा शेख का तंज
फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ का भारत में नेट कलेक्शन 27.20 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि भारत का कुल ग्रॉस कलेक्शन 31.44 करोड़ रुपये तक हो चुका है। विदेशों से भी फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां से इसने 14.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया है। इन सब को मिलाकर अब तक फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 46.04 करोड़ रुपये हो चुका है।
ये भी पढ़ें: Cocktail 2 Day 4: मंडे टेस्ट में पास हुई शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’, चौथे दिन भी बरकरार रहा जलवा
अलग-अलग भाषाओं में फिल्म को हुआ मुनाफा
फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ के तेलुगु वर्जन को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। सोमवार को हुए फिल्म के कुल कलेक्शन में से अकेले तेलुगु वर्जन ने 3.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जबकि तमिल वर्जन से केवल 20 लाख रुपये की ही कमाई हो पाई है।
सामंथा रुथ प्रभु की सोमवार को सिनेमाघरों में तेलुगु वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 33.82 % रही, जिसमें नाइट शोज में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। राज्यों के हिसाब से देखें तो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ को सबसे ज्यादा मजबूती मिलती दिख रही है।
