Samantha Baby News: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु बनने वाली हैं मां, डायरेक्टर बोलीं- इससे बेहतर समय नहीं हो सकता

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy Confirmed: साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली हैं, जिसकी पुष्टि उनकी नई फिल्म की डायरेक्टर बीवी नंदिनी रेड्डी ने एक इंटरव्यू में की।
Samantha Ruth Prabhu Pregnancy Confirmed
सामंथा रुथ प्रभु (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों पर आखिरकार पूरी तरह से विराम लग गया है। फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। दिसंबर 2025 में जाने-माने फिल्म डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ सात फेरे लेने के बाद यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। इन वीडियो में 39 साल की अभिनेत्री सामंथा अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की कामयाबी का जश्न मनाती हुई नजर आ रही थीं। इस सक्सेस पार्टी के दौरान उनके साथ उनके पति राज निदिमोरु भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों और प्रशंसकों की नजरें तब ठहर गईं जब कैमरे में सामंथा का बेबी बंप साफ तौर पर दिखाई दिया।

फिल्म की लेडी डायरेक्टर ने खोल दिया बड़ा राज

इस खूबसूरत खबर की पुष्टि फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की डायरेक्टर बीवी नंदिनी रेड्डी ने खुद की है। उन्होंने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाया। डायरेक्टर ने बेहद खुशी जताते हुए कहा कि सामंथा रुथ प्रभु की जिंदगी का यह खूबसूरत मोड़ बिल्कुल सही समय पर आया है।

बीवी नंदिनी रेड्डी ने बताया कि एक तरफ उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर बड़ी कामयाबी हासिल कर चुकी है और दूसरी तरफ सामंथा की लाइफ में यह बड़ी खुशखबरी आई है। बिना किसी ऑफिशियल घोषणा के मीडिया के सामने आने के सवाल पर उन्होंने इसे सामंथा का एक बेहद पर्सनल और सोच-समझकर लिया गया फैसला बताया।

पहले वीकेंड में फिल्म ने गाड़े कामयाबी के झंडे

बीते शुक्रवार यानी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'मा इंटी बंगारम' ने शुरुआती 3 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है। फिल्म ने पहले 3 दिनों में कुल 23.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। हफ्ते के आखिरी दिन यानी बीते रविवार को फिल्म 'मा इंटी बंगारम' की कमाई में एक जादुई उछाल देखने को मिला।

शनिवार को सामंथा रुथ प्रभु  की फिल्म ने 7.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं रविवार को इसकी कमाई में 32 प्रतिशत की भारी बढ़त दर्ज की गई। बीते रविवार को फिल्म ने अकेले 10.10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उपस्थिति भी शनिवार के 44.6% से बढ़कर रविवार को 52.4% तक पहुंच गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com